पुतिन-जिनपिंग की बैठक, वैश्विक राजनीति में क्या बदलेगा?

रणनीतिक साझेदारी की गहरी 

पुतिन-जिनपिंग की बैठक, वैश्विक राजनीति में क्या बदलेगा?
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने तथा बहुध्रुवीय वैश्विक व्यवस्था की दिशा में आगे बढऩे की प्रतिबद्धता जतायी और आपसी सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया।

शेनझेन। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने तथा बहुध्रुवीय वैश्विक व्यवस्था की दिशा में आगे बढऩे की प्रतिबद्धता जतायी और आपसी सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया। जिनपिंग ने चीन और रूस के संबंधों को पहाड़ की तरह स्थिर और तूफानों से अप्रभावित बताया। उन्होंने कहा कि उथल-पुथल और बदलाव के दौर से गुजर रही दुनिया में दोनों देशों के संबंधों ने अधिक स्थिरता और निश्चितता प्रदान की है। उन्होंने दोनों देशों से सहयोग को और गहरा करने, सहयोग के नये क्षेत्रों की संभावनाएं तलाशने और बहुध्रुवीय अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को आगे बढ़ाने में अग्रणी भूमिका निभाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय मामलों में अमेरिका के वर्चस्व को कम करना है।

पुतिन ने भी जिनपिंग की बातों का समर्थन करते हुए द्विपक्षीय व्यापार तथा वैज्ञानिक अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में बढ़ते सहयोग की सराहना की। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच मजबूत होते संबंध उनकी आबादी को लाभ पहुंचा रहे हैं और अधिक न्यायपूर्ण बहुध्रुवीय विश्व के निर्माण के प्रति साझा प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा,''अनुभव से पता चला है कि आर्थिक वर्चस्व और वास्तविक दबाव बनाने के पारंपरिक तरीके अब काफी हद तक अपनी उपयोगिता खो चुके हैं और उनका डर उत्पन्न करने वाला प्रभाव भी काफी कम हो गया है।'' उन्होंने कहा कि प्रतिबंधों, शुल्कों और निर्यात पर पाबंदियों का अब भी कुछ हद तक दबाव बनाने वाला प्रभाव हो सकता है, लेकिन ये उपाय आर्थिक विकास को रोकने में सक्षम नहीं हैं। 

पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अमेरिका फस्र्ट नीति के तहत बढ़ाए गए आयात शुल्क और अन्य कदमों का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे प्रतिस्पर्धी देशों की अर्थव्यवस्थाओं की रफ्तार धीमी हुई है। उन्होंने कहा कि ये कदम एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपीईसी) के उस उद्देश्य के विपरीत हैं, जिसके तहत अंतत: प्रशांत क्षेत्र में मुक्त व्यापार क्षेत्र बनाने की परिकल्पना की गयी है। दो घंटे से अधिक समय तक चली इस बैठक में आर्थिक सहयोग मजबूत करने और रणनीतिक साझेदारी का विस्तार करने पर चर्चा हुई।

यह बैठक ऐसे समय हुई है, जब भू-राजनीतिक तनाव बढ़ रहा है और पश्चिमी देशों के साथ चीन तथा रूस के संबंधों में खिंचाव बना हुआ है। दोनों नेता अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था में बदलाव की वकालत करते रहे हैं और उनके अनुसार अमेरिका के नेतृत्व वाले राजनीतिक तथा आर्थिक वर्चस्व को चुनौती देने की जरूरत है। एपीईसी शिखर सम्मेलन में बोलते हुए पुतिन ने पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों, आयात शुल्क और निर्यात प्रतिबंधों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि ऐसे उपाय अब प्रतिद्वंद्वी देशों की अर्थव्यवस्थाओं के विकास को रोकने में सक्षम नहीं हैं। उन्होंने पश्चिमी देशों को' पूर्व के वर्चस्वशाली देश' बताते हुए कहा कि यूरोप अपमानजनक पतन के दौर से गुजर रहा है। गौरतलब है कि फरवरी 2022 में यूक्रेन पर रूस के व्यापक सैन्य हमले के बाद से अमेरिका और यूरोपीय देशों ने रूस पर कई व्यापक आर्थिक प्रतिबंध लगाये हैं।

Read More कैनेडी परिवार पहुंचा अदालत: ट्रंप के प्रस्तावित 250 फुट ऊंचे विजय स्मारक को चुनौती, ऐतिहासिक स्वरूप से छेड़छाड़ का आरोप

Post Comment

Comment List

Latest News

महाराष्ट्र में सूखे का संकट : बेहाल किसानों के लिए सुप्रिया सुले का दांव, सरकार से मांगा एक लाख का मुआवजा महाराष्ट्र में सूखे का संकट : बेहाल किसानों के लिए सुप्रिया सुले का दांव, सरकार से मांगा एक लाख का मुआवजा
सूखे की मार झेल रहे किसानों के लिए सुप्रिया सुले ने बड़ा राहत पैकेज मांगा है। उन्होंने प्रति हेक्टेयर एक...
हाईवे पर चावल से भरे ट्रेलर में लगी आग : लाखों का माल जला, चालक-खलासी सुरक्षित बच निकले
राहुल गांधी के विदेशी बयानों पर भाजपा की घेराबंदी, खेड़ा बोले - सरकार खुद हो रही उजागर
एएनएम को अब अलग-अलग नहीं, एक साथ मिलेगा स्वास्थ्य कार्यक्रमों का प्रशिक्षण; राजस्थान से देशभर में होगी शुरुआत
पुतिन-जिनपिंग की बैठक, वैश्विक राजनीति में क्या बदलेगा?
मेडिकल कॉलेजों में रैगिंग रोकने के लिए पुलिस ऐप का सहारा, विद्यार्थी के मोबाइल में होगा राजकॉप
महात्मा गांधी अस्पताल में डॉक्टरों का कमाल, 1.5 किलो के नवजात की पेसमेकर लगाकर बचाई जान