सीतारामपुरा टोल प्लाजा पर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले हिस्ट्रीशीटर समेत दो आरोपी गिरफ्तार

जान से मारने की नीयत से चलाई थी गोली

सीतारामपुरा टोल प्लाजा पर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले हिस्ट्रीशीटर समेत दो आरोपी गिरफ्तार
टोलकर्मी विपिन बूम हटाने लगे तभी चालक ने टोलकर्मियों को डराने और जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। इसके बाद वह कैंपर लेकर मौके से फरार हो गया। टीम ने जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

जयपुर। सांगानेर सदर थाना पुलिस ने सीतारामपुरा टोल प्लाजा पर फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले में हिस्ट्रीशीटर धनराज गुर्जर उर्फ  डीके गुर्जर (36) निवासी सांगानेर सदर और बनवारी मीणा उर्फ  बन्नू चांदा (24) निवासी कोटखावदा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल बिना नंबर की सफेद कैंपर गाड़ी भी जब्त कर ली है। आरोपियों ने टोलकर्मियों को डराने और जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी।पुलिस उपायुक्त दक्षिण राजर्षिराज ने बताया कि 19 नवंबर की रात करीब 12 बजे सीतारामपुरा टोल प्लाजा पर टोलकर्मी नियमानुसार काम कर रहे थे।

इसी दौरान बिना नंबर की सफेद कैंपर गाड़ी टोल की 23 नंबर लेन में घुसी और बूम बैरियर तोड़कर बगरू की तरफ  निकल गई। करीब पांच से सात मिनट बाद गाड़ी वापस आई और टोल की तीसरी लेन में घुस गई। यह लेन बंद थी। कैंपर चालक ने बंद लेन के स्टॉपर को तोड़ते हुए बूम बैरियर के पास गाड़ी पहुंचा दी। इस पर टोलकर्मी अभिषेक और विपिन मौके पर पहुंचे। उन्होंने चालक से बूम हटाने को कहा तो उसने अपना नाम डीके गुर्जर बताया। टोलकर्मी विपिन बूम हटाने लगे तभी चालक ने टोलकर्मियों को डराने और जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। इसके बाद वह कैंपर लेकर मौके से फरार हो गया। टीम ने जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बूंदी पंचायत समिति चुनाव में कांग्रेस-भाजपा के बीच कड़ी टक्कर बूंदी पंचायत समिति चुनाव में कांग्रेस-भाजपा के बीच कड़ी टक्कर
तालेड़ा में कांग्रेस का दबदबा; केशवरायपाटन में भी बदले चुनावी समीकरण।
असर खबर का : सिमलिया सीएचसी में रात को डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई, खबर के बाद चिकित्सा विभाग ने बदली व्यवस्था
Voice Of Youth: धरोहरों की पुकार, युवाओं की जिम्मेदारी... विरासत बचाने को उठाएं कदम
वी. श्रीनिवास ने वैश्विक सुशासन के लिए देशों के बीच प्रशासनिक अनुभव साझा करने पर दिया जोर
दीपावली तक सड़कें गड्ढामुक्त करने की सरकारी योजना फेल, प्रदेशभर में बदहाल सड़कों से आमजन परेशान
सीतारामपुरा टोल प्लाजा पर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले हिस्ट्रीशीटर समेत दो आरोपी गिरफ्तार
पुतिन-ट्रंप-जिनपिंग की बैठक पर राहुल का तंज, बोले- कांग्रेस  की सरकार होती तो भारत के PM भी होते साथ