कमजोर सर्दी से गुड़ बाजार में सुस्ती, पिछले साल से 1,000 रुपए महंगा होने पर भी ग्राहकी ठंडी

विभिन्न किस्मों के भाव 5,000 से 6,500 रुपए प्रति क्विंटल तक

कमजोर सर्दी से गुड़ बाजार में सुस्ती, पिछले साल से 1,000 रुपए महंगा होने पर भी ग्राहकी ठंडी
जयपुर में अपेक्षित सर्दी नहीं पड़ने का सीधा असर गुड़ के कारोबार पर दिखाई दे रहा है, जहाँ उत्तर प्रदेश से भरपूर आवक होने के बावजूद सूरजपोल मंडी में ग्राहकी सुस्त बनी हुई है।रेवड़ी और मिठाई निर्माताओं की ओर से होने वाली मांग में तेजी नहीं आ पा रही है।

जयपुर। मौसम का मिजाज बदलने और अपेक्षित सर्दी नहीं पड़ने का असर अब गुड़ के कारोबार पर भी नजर आने लगा है। सर्दी के मौसम में गुड़ की खपत बढ़ने की उम्मीद के बीच फिलहाल बाजार में मांग सुस्त बनी हुई है। सूरजपोल मंडी में गुड़ की उत्तर प्रदेश से भरपूर आवक हो रही है, लेकिन कमजोर ग्राहकी के चलते कारोबार में अपेक्षित तेजी नहीं आ पा रही है। मंडी में गुड़ ढईया के भाव 5,400 से 6,000 रुपए प्रति क्विंटल, लड्डू गुड़ के 5,400 से 5,900 रुपए, रसकट के 5,000 से 5,450 रुपए तथा बरेली गुड़ के 5,400 से 5,500 रुपए प्रति क्विंटल रहे।

वहीं जोगेरी गुड़ के भाव 6,000 से 6,500 रुपए प्रति क्विंटल तक बोले गए। हापुड़ गुड़ के भाव 1,800 से 1,900 रुपए प्रति क्विंटल बताए गए। पिछले साल के मुकाबले कीमतों में बड़ा अंतर गुड़ के भाव पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 800 से 1,000 रुपए प्रति क्विंटल तक ऊंचे चल रहे हैं। इसके बावजूद बाजार में मांग का जोर नहीं बन पा रहा है। कारोबारियों के अनुसार, आमतौर पर सर्दी बढ़ने के साथ गुड़ की खपत में तेजी आती है। घरेलू उपयोग के अलावा मिठाई, गजक, रेवड़ी और अन्य पारंपरिक खाद्य पदार्थों में भी इसकी मांग बढ़ती है। लेकिन इस बार सर्दी कमजोर रहने से खपत में अपेक्षित बढ़ोतरी नहीं हुई है।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

शेयर बाजारों में लौटी तेजी, सेंसेक्स 990 अंक चढ़कर 11 महीने के उच्चतम स्तर पर शेयर बाजारों में लौटी तेजी, सेंसेक्स 990 अंक चढ़कर 11 महीने के उच्चतम स्तर पर
घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती गिरावट के बाद गुरुवार को जबरदस्त तेजी लौटी और प्रमुख सूचकांक 11 महीने के उच्चतम...
यूक्रेन पर फिर बरपा रूस कर कहर, हवाई हमले में 4 लोगों की मौत; 13 अन्य घायल
यूएई जाने से पहले पर्याप्त चिकित्सा बीमा जरूर करवाएं, अचानक बीमारी या मेडिकल इमरजेंसी में भारी खर्च से बचाएगा बीमा 
कमजोर सर्दी से गुड़ बाजार में सुस्ती, पिछले साल से 1,000 रुपए महंगा होने पर भी ग्राहकी ठंडी
पंचायत चुनाव: कल खुलेगा 37 जिलों के 8,818 वार्डों का जनादेश, नतीजों के बाद जिला प्रमुख और प्रधान पदों के लिए शुरू होगी जोड़तोड़
एमसीएचएन दिवस पर गर्भवती महिलाओं की सघन जांच, सीएमएचओ ने किया वैशाली नगर यूपीएचसी का निरीक्षण
इंदिरा गांधी की 109वीं जयंती पर पीसीसी मुख्यालय में पुष्पांजलि, 200 से अधिक महिलाएं सम्मानित