संप्रेक्षण गृह में तलाशी के दौरान मिला गांजा, मोबाइल और नशे का सामान, पुलिस ने किया जब्त 

पुलिस ने सभी वस्तुओं को नियमानुसार जब्त कर लिया

संप्रेक्षण गृह में तलाशी के दौरान मिला गांजा, मोबाइल और नशे का सामान, पुलिस ने किया जब्त 
राजधानी जयपुर के सेठी कॉलोनी स्थित संप्रेक्षण गृह में पुलिस की तलाशी के दौरान अवैध मादक पदार्थ गांजा सहित कई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुई हैं। चार मोबाइल फोन और नशे से संबंधित अन्य सामान जब्त किया है।

जयपुर। राजधानी जयपुर के सेठी कॉलोनी स्थित संप्रेक्षण गृह में पुलिस की तलाशी के दौरान अवैध मादक पदार्थ गांजा सहित कई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुई हैं। पुलिस ने मौके से 21 ग्राम 94 मिलीग्राम गांजा, चार मोबाइल फोन और नशे से संबंधित अन्य सामान जब्त किया है। मामले में थाना ट्रांसपोर्ट नगर में एनडीपीएस एक्ट सहित संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, उच्चाधिकारियों के निर्देश पर नशे के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम को 21 ग्राम 94 मिलीग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके अलावा एक एंड्रॉयड रियलमी मोबाइल, एक वीवो एंड्रॉयड मोबाइल, एक सैमसंग की-पैड मोबाइल और एक एसआईए कंपनी का छोटा की-पैड मोबाइल भी मिला। तलाशी में चार सही मोबाइल चार्जर और उनकी केबल, तीन टूटे हुए मोबाइल चार्जर, चार टूटी हुई चार्जर केबल तथा एक टूटी हुई ईयरफोन लीड भी जब्त की गई।

इसके साथ ही एक गांजा पीने की चिलम, दो खाली रोलिंग पेपर के कवर, एक खाली प्लास्टिक शराब का पव्वा, एक हीटर स्प्रिंग, कूलर की चार टूटी हुई लोहे की पत्तियां, एक लाइटर, एक सिगरेट का पैकेट जिसमें एक सिगरेट थी और एक ऑडियो-वीडियो केबल बरामद हुई। पुलिस ने सभी वस्तुओं को नियमानुसार जब्त कर लिया है। इस संबंध में थाना ट्रांसपोर्ट नगर में प्रकरण संख्या 282/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट एवं धारा 42 कारागार (राजस्थान संशोधन) अधिनियम 2015 में मामला दर्ज किया गया है।

Tags: drug ganja

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

साझा सांस्कृतिक विरासत एससीओ देशों के बीच मजबूत सेतु: गजेंद्र सिंह शेखावत, आपसी विश्वास और मैत्री बढ़ाने पर जोर साझा सांस्कृतिक विरासत एससीओ देशों के बीच मजबूत सेतु: गजेंद्र सिंह शेखावत, आपसी विश्वास और मैत्री बढ़ाने पर जोर
नई दिल्ली में आयोजित प्रथम एससीओ सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम के दूसरे दिन केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने साझा सांस्कृतिक...
सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर जमाता था धाक, अजमेर में पिस्टल और चार कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
सर्दी-जुकाम और हर बुखार में एंटीबायोटिक लेना पड़ सकता है भारी, दवाओं का असर घटने से बढ़ेगा इलाज का संकट
त्रिपुरा: भाजपा जिलाध्यक्ष पर चाय की दुकान में तोड़फोड़ का आरोप, सीसीटीवी फुटेज से खुलासा होने का दावा
आखिर क्यों खास है नेपाल पीएम बालेन शाह का भारत दौरा? पीएम मोदी से होगी खास मुलाकात
टोल प्लाजा पर फायरिंग करने वाले आरोपियों की पुलिस ने निकाली परेड, दो पिस्टल बरामद
राहुल गांधी का वार: BJP-RSS को न धर्म की समझ, न आध्यात्मिक परंपराओं का ज्ञान