केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की कार्रवाई : मकान से 52.5 किलो अफीम और मिश्रित पानी बरामद, पूछताछ जारी

मकान का एक कमरा और हॉल 11 महीने के लिए किराए पर

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की कार्रवाई : मकान से 52.5 किलो अफीम और मिश्रित पानी बरामद, पूछताछ जारी

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो नीमच की टीम ने 52 किलो 494 ग्राम अफीम और अफीम मिश्रित पानी बरामद। मामले में अभी तक किसी भी व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं। छापेमारी के समय कोई भी अफीम काश्तकार मौके पर मौजूद नहीं। नारकोटिक्स ब्यूरो उनकी तलाश कर रहा।

चित्तौड़गढ़। जिले के कपासन क्षेत्र में पांडोली रेलवे स्टेशन के निकट केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो नीमच की टीम ने 52 किलो 494 ग्राम अफीम और अफीम मिश्रित पानी बरामद किया है, हालांकि मामले में अभी तक किसी भी व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं हुई है। कार्रवाई के दौरान टीम ने मकान मालिक कमलेश जैन को पूछताछ के लिए अपने साथ ले लिया था, लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया गया। कमलेश ने बताया कि उसने पिछले वर्ष अक्टूबर में तीन अफीम काश्तकारों को अपने मकान का एक कमरा और हॉल 11 महीने के लिए किराए पर दिया था।

इसके लिए प्रति माह एक हजार रुपए किराया तय किया गया था। उसके अनुसार इन काश्तकारों के नाम पर वैध अफीम काश्त के पट्टे हैं। मकान मालिक ने यह भी बताया कि काश्तकारों ने मकान इसलिए किराए पर लिया था क्योंकि डोडों की चिराई के बाद जो अफीम एकत्रित होती है, उसे तौल होने तक सुरक्षित रखने के लिए उन्हें जगह की जरूरत थी। छापेमारी के समय कोई भी अफीम काश्तकार मौके पर मौजूद नहीं था। अब नारकोटिक्स ब्यूरो उनकी तलाश कर रहा है और उनसे पूछताछ की जाएगी। 

Post Comment

Comment List

Latest News

कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय आंदोलन में महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत नींव : वह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत, खड़गे बोले- जेल जाने के बावजूद राजनीतिक उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर रही अडिग कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय आंदोलन में महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत नींव : वह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत, खड़गे बोले- जेल जाने के बावजूद राजनीतिक उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर रही अडिग
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कस्तूरबा गांधी की जयंती पर उन्हें महिला सशक्तिकरण की मजबूत नींव और प्रेरणा का प्रतीक...
अशोक गहलोत का भाजपा पर हमला : झांसा देने वालों को माफ नहीं करेगी राजस्थान की जनता, कहा- कांग्रेस की योजनाओं को किया कमजोर
व्यापार राजस्थान सेमिनार शुरू : देशभर के ऑटो मोबाइल डीलर्स हुए शामिल, विशेषज्ञ के साथ हो रहा मंथन
कृषि की पैदावार बढ़ाना और लागत कम करना समय की आवश्यकता : एकीकृत कृषि प्रणाली अपनाएं किसान, शिवराज ने कहा- इंटीग्रेटेड फार्मिंग मॉडल को अपनाने पर 2 लाख की कर सकते है आमदनी
अशोक गहलोत ने किया अखिलेश के बयान का समर्थन : भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा- मुखिया दौरों में व्यस्त
राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड की 9वीं बैठक : जन विश्वास संशोधन से व्यापार सुगमता को मिलेगा बढ़ावा, छोटे व्यापारियों को राहत
कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला : भू-राजनीतिक परिदृश्य में भारत की रणनीतिक स्थिति पर उठाए सवाल, जयराम बोले- देश ने गंवाया अपने राजनयिक नेतृत्व को साबित करने का अवसर