राहगीरों से मारपीट कर मोबाइल व रुपये छीनने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक व दो मोबाइल बरामद

जयपुर शहर की कई वारदातों के खुलासे की संभावना

राहगीरों से मारपीट कर मोबाइल व रुपये छीनने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक व दो मोबाइल बरामद

राहगीरों से मारपीट कर मोबाइल व नकदी छीनने वाली गैंग का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार। पुलिस ने उनके कब्जे से छीने गए दो मोबाइल फोन तथा एक चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद। मामले में जयपुर शहर की कई वारदातों के खुलासे की संभावना।

जयपुर। पुलिस थाना ब्रह्मपुरी पुलिस ने राहगीरों से मारपीट कर मोबाइल व नकदी छीनने वाली गैंग का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से छीने गए दो मोबाइल फोन तथा एक चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की है। मामले में जयपुर शहर की कई वारदातों के खुलासे की संभावना जताई जा रही है। पुलिस उपायुक्त उत्तर करण शर्मा ने बताया कि 7 मार्च 2026 को परिवादी विजय पुत्र पुरुषोत्तम (26), निवासी श्याम विहार कॉलोनी, नायला रोड जयसिंहपुरा खोर ने पुलिस थाना ब्रह्मपुरी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने काम से घर लौट रहा था, तभी रास्ते में बाइक सवार बदमाश उसका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने पारंपरिक पुलिसिंग और आसूचना संकलन के आधार पर कार्रवाई करते हुए राहगीरों से मारपीट कर मोबाइल व नकदी छीनने वाली गैंग का खुलासा किया।

पुलिस ने 8 मार्च 2026 को गैंग के मुख्य सरगना निशांत महावर (26), निवासी छिपी वाड़ा आमेर रोड, थाना ब्रह्मपुरी तथा उसके साथी सागर गुर्जर (24), निवासी मुंशी रामदास जी की हवेली, थाना सुभाष चौक को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल और विभिन्न वारदातों में छीने गए दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। बरामद मोटरसाइकिल के संबंध में पुलिस थाना जवाहर सर्किल में प्रकरण संख्या 103/2026 दर्ज है। पूछताछ में आरोपियों ने ब्रह्मपुरी सहित जयपुर शहर में कई अन्य वारदातें करना स्वीकार किया है। इन मामलों में पूछताछ और अनुसंधान जारी है। दोनों आरोपियों को 9 मार्च 2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।

मुख्य आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड
मुख्य आरोपी निशांत महावर के खिलाफ ब्रह्मपुरी, बनीपार्क, ज्योति नगर, सिंधी कैम्प, अशोक नगर, बजाज नगर और मोती डूंगरी थानों में मारपीट, लूट व चोरी से जुड़े कई मामले पहले से दर्ज हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

कोहिनूर हीरे पर ममदानी का बयान: किंग चार्ल्स से न्यूयॉर्क मेयर की अपील, भारत का कोहिनूर वापस करो कोहिनूर हीरे पर ममदानी का बयान: किंग चार्ल्स से न्यूयॉर्क मेयर की अपील, भारत का कोहिनूर वापस करो
न्यूयॉर्क के मेयर जोहऱान ममदानी ने किंग चार्ल्स की यात्रा के दौरान कोहिनूर हीरा भारत लौटाने का मुद्दा छेड़ दिया...
राजस्थान लीग सीनियर मेन्स ए-डिवीजन : जिंक फुटबॉल एकेडमी ने लगातार दूसरी बार जीता खिताब, पूरे सीजन में जीते 12 में से 10 मुकाबले
जंपस्टार्ट तकनीक से जन्मा 'गोडावण का बच्चा' 11 दिन से लापता, 50 गार्ड्स का घोंसले के चारों ओर पहरा
महिला आरक्षण पर यूपी विधानसभा में हंगामा : सत्ता पक्ष-विपक्ष आमने-सामने, जानबूझकर जनता को गुमराह करने लगाया आरोप
आईपीएल-2026 : मुम्बई इंडियंस को हराकर सनराइजर्स हैदराबाद ने लगाया जीत का छक्का, हेनरिक क्लासन रहे प्लेयर ऑफ द मैच
जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट लेट : कोलकाता की 5 घंटे देरी से, चंडीगढ़ फ्लाइट भी प्रभावित
मेगा अल नीनो 2026 : जलवायु का संकट