राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर पहुंचीं जयपुर PHQ, महिला सुरक्षा पर होगी अहम समीक्षा बैठक

जांच की स्थिति की विस्तृत समीक्षा होगी

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर पहुंचीं जयपुर PHQ, महिला सुरक्षा पर होगी अहम समीक्षा बैठक

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर सोमवार को जयपुर स्थित पुलिस मुख्यालय (PHQ) पहुंचीं। इस दौरान डीजीपी राजीव कुमार शर्मा सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत। पुलिस मुख्यालय के सभागार में महिला सुरक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित।

जयपुर। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर सोमवार को जयपुर स्थित पुलिस मुख्यालय (PHQ) पहुंचीं। इस दौरान डीजीपी राजीव कुमार शर्मा सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। पुलिस मुख्यालय के सभागार में महिला सुरक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में महिलाओं से जुड़े मामलों की प्रगति, दर्ज अपराधों में की गई कार्रवाई और जांच की स्थिति की विस्तृत समीक्षा होगी।

इसके साथ ही राज्य में महिला अपराधों पर नियंत्रण के लिए प्रभावी रणनीति पर मंथन किया जाएगा। बैठक में राजस्थान में चल रही महिला सुरक्षा योजनाओं और उनके क्रियान्वयन की स्थिति पर भी चर्चा होने की संभावना है। कार्यक्रम के दौरान महिला सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को भी सम्मानित किया जाएगा। उन्हें अवार्ड और प्रमाण-पत्र देकर प्रोत्साहित किया जाएगा।
सूत्रों के अनुसार महिला सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाने के लिए बैठक में महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए जा सकते हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल