विवाहिता ने गले में साड़ी का फंदा लगाकर किया सुसाइड, जानें पूरा मामला

दोनों के बीच समझाइश के बाद बातचीत भी शुरू

विवाहिता ने गले में साड़ी का फंदा लगाकर किया सुसाइड, जानें पूरा मामला

एक विवाहिता ने पीहर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को डाबी सीएचसी लाकर पोस्टमार्टम करवाया। दंपती की चार वर्ष की एक बेटी वेदिका है। सूचना पर डाबी थाना एएसआई जितेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और शव को डाबी सीएचसी लाकर सुबह करीब 10 बजे पोस्टमार्टम करवाया।

डाबी। बरड़ क्षेत्र के धनेश्वर गांव में एक विवाहिता ने पीहर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को डाबी सीएचसी लाकर पोस्टमार्टम करवाया। योगेश किराड़ ने बताया कि उसकी बहन माधुरी (मधु) उम्र 24 वर्ष की शादी करीब छह वर्ष पहले कोटा के आनंदपुरा निवासी ओम किराड़ के साथ हुई थी। दंपती की चार वर्ष की एक बेटी वेदिका है। करीब पांच माह पहले किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद माधुरी पीहर आकर रह रही थी।

बाद में दोनों के बीच समझाइश के बाद बातचीत भी शुरू हो गई थी। बताया गया कि शनिवार रात करीब 10 बजे भोजन करने के बाद माधुरी अपनी बेटी वेदिका और भांजी जिया को लेकर कमरे में सोने चली गई। इसके बाद उसके पति ओम किराड़ ने करीब 10:30 बजे फोन पर बात भी की थी, तब किसी प्रकार की परेशानी की बात सामने नहीं आई। देर रात उसने कमरे में साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह परिजनों को घटना का पता चला। सूचना पर डाबी थाना एएसआई जितेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और शव को डाबी सीएचसी लाकर सुबह करीब 10 बजे पोस्टमार्टम करवाया गया। बाद में शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। 

Post Comment

Comment List

Latest News

कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय आंदोलन में महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत नींव : वह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत, खड़गे बोले- जेल जाने के बावजूद राजनीतिक उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर रही अडिग कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय आंदोलन में महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत नींव : वह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत, खड़गे बोले- जेल जाने के बावजूद राजनीतिक उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर रही अडिग
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कस्तूरबा गांधी की जयंती पर उन्हें महिला सशक्तिकरण की मजबूत नींव और प्रेरणा का प्रतीक...
अशोक गहलोत का भाजपा पर हमला : झांसा देने वालों को माफ नहीं करेगी राजस्थान की जनता, कहा- कांग्रेस की योजनाओं को किया कमजोर
व्यापार राजस्थान सेमिनार शुरू : देशभर के ऑटो मोबाइल डीलर्स हुए शामिल, विशेषज्ञ के साथ हो रहा मंथन
कृषि की पैदावार बढ़ाना और लागत कम करना समय की आवश्यकता : एकीकृत कृषि प्रणाली अपनाएं किसान, शिवराज ने कहा- इंटीग्रेटेड फार्मिंग मॉडल को अपनाने पर 2 लाख की कर सकते है आमदनी
अशोक गहलोत ने किया अखिलेश के बयान का समर्थन : भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा- मुखिया दौरों में व्यस्त
राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड की 9वीं बैठक : जन विश्वास संशोधन से व्यापार सुगमता को मिलेगा बढ़ावा, छोटे व्यापारियों को राहत
कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला : भू-राजनीतिक परिदृश्य में भारत की रणनीतिक स्थिति पर उठाए सवाल, जयराम बोले- देश ने गंवाया अपने राजनयिक नेतृत्व को साबित करने का अवसर