पर्यटन को मिलेगा नया आकर्षण : आमेर की मावठा झील में फिर चली नावें, 20 साल बाद शुरू हुई बोटिंग सेवा

पर्यटक अब पानी के बीच से निहार सकेंगे आमेर महल की भव्यता, 

पर्यटन को मिलेगा नया आकर्षण : आमेर की मावठा झील में फिर चली नावें, 20 साल बाद शुरू हुई बोटिंग सेवा

जयपुर के ऐतिहासिक Amber Fort की तलहटी में स्थित Maota Lake में एक बार फिर बोटिंग सेवा की शुरुआत। करीब दो दशक बाद शुरू हुई इस गतिविधि ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह। पर्यटन विशेषज्ञों के अनुसार मावठा झील में बोटिंग शुरू होने से आमेर आने वाले पर्यटकों को एक नया अनुभव।

जयपुर। जयपुर के ऐतिहासिक Amber Fort की तलहटी में स्थित Maota Lake में सोमवार से एक बार फिर बोटिंग सेवा की शुरुआत हो गई। करीब दो दशक बाद शुरू हुई इस गतिविधि ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह पैदा कर दिया है। इसके साथ ही देश-विदेश से आने वाले पर्यटक अब मावठा झील के शांत जल में नाव की सवारी करते हुए आमेर महल की भव्यता और आसपास के प्राकृतिक सौंदर्य का अनूठा नजारा देख सकेंगे।

पर्यटन विशेषज्ञों के अनुसार मावठा झील में बोटिंग शुरू होने से आमेर आने वाले पर्यटकों को एक नया अनुभव मिलेगा। इससे न केवल पर्यटकों का ठहराव समय बढ़ेगा बल्कि स्थानीय पर्यटन गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी। खास बात यह है कि झील के बीच से आमेर महल का दृश्य बेहद आकर्षक दिखाई देता है, जो पर्यटकों के लिए यादगार अनुभव साबित हो सकता है। लंबे समय से बंद पड़ी इस सेवा के दोबारा शुरू होने से पर्यटन से जुड़े लोगों में भी नई उम्मीद जगी है।

इनका कहना....
आमेर मावठा में बोटिंग के शुरू होने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही पर्यटकों को एक नई एक्टिविटी का अनुभव भी मिलेगा। 
डॉ राकेश छोलक, अधीक्षक, आमेर महल

Post Comment

Comment List

Latest News

कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय आंदोलन में महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत नींव : वह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत, खड़गे बोले- जेल जाने के बावजूद राजनीतिक उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर रही अडिग कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय आंदोलन में महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत नींव : वह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत, खड़गे बोले- जेल जाने के बावजूद राजनीतिक उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर रही अडिग
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कस्तूरबा गांधी की जयंती पर उन्हें महिला सशक्तिकरण की मजबूत नींव और प्रेरणा का प्रतीक...
अशोक गहलोत का भाजपा पर हमला : झांसा देने वालों को माफ नहीं करेगी राजस्थान की जनता, कहा- कांग्रेस की योजनाओं को किया कमजोर
व्यापार राजस्थान सेमिनार शुरू : देशभर के ऑटो मोबाइल डीलर्स हुए शामिल, विशेषज्ञ के साथ हो रहा मंथन
कृषि की पैदावार बढ़ाना और लागत कम करना समय की आवश्यकता : एकीकृत कृषि प्रणाली अपनाएं किसान, शिवराज ने कहा- इंटीग्रेटेड फार्मिंग मॉडल को अपनाने पर 2 लाख की कर सकते है आमदनी
अशोक गहलोत ने किया अखिलेश के बयान का समर्थन : भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा- मुखिया दौरों में व्यस्त
राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड की 9वीं बैठक : जन विश्वास संशोधन से व्यापार सुगमता को मिलेगा बढ़ावा, छोटे व्यापारियों को राहत
कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला : भू-राजनीतिक परिदृश्य में भारत की रणनीतिक स्थिति पर उठाए सवाल, जयराम बोले- देश ने गंवाया अपने राजनयिक नेतृत्व को साबित करने का अवसर