यूक्रेन पर फिर बरपा रूस कर कहर, हवाई हमले में 4 लोगों की मौत; 13 अन्य घायल

राहत व तलाश अभियान जारी

यूक्रेन पर फिर बरपा रूस कर कहर, हवाई हमले में 4 लोगों की मौत; 13 अन्य घायल
यूक्रेन के बंदरगाह शहर ओडेसा के ऐतिहासिक केंद्र पर बुधवार सुबह हुए तीन अलग-अलग रूसी हमलों में चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। गवर्नर ओलेह किपर के अनुसार, हमलों से अपार्टमेंट, कैफे, दुकानें और वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। आपातकालीन दल आग बुझाने और राहत कार्य में जुटे हैं।

कीव। यूक्रेन के ओडेसा के ऐतिहासिक केंद्र पर बुधवार को हुए रूसी हमलों में चार लोगों की मौत हो गई और कम से कम 13 अन्य घायल हो गए। क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन के गवर्नर ओलेह किपर के अनुसार, कल सुबह के समय जिले में तीन अलग-अलग रूसी हमले हुए, जिनसे अपार्टमेंट की इमारतें, कैफे, दुकानें और खड़ी कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। राज्य आपातकालीन सेवा द्वारा जारी वीडियो में बचाव दल के कर्मी जली हुई इमारतों के अंदर आग की लपटों से जूझते और सुलगते वाहनों की आग बुझाते दिखाई दिए, जबकि चिकित्साकर्मी घायल नागरिकों को स्ट्रेचर पर लादकर एंबुलेंस की ओर ले जा रहे थे। सड़कों पर कांच के टुकड़े और मलबा बिखरा पड़ा था और आपातकालीन कर्मी घटनास्थल की तलाशी ले रहे थे।

अधिकारियों ने बताया कि हमलों में कितनी तबाही हुई और घायलों की संख्या का आकलन अभी किया जा रहा है, वहीं स्थानीय निवासियों के आसपास जमा होने के बीच बचाव दल क्षतिग्रस्त घरों और कारों के पास राहत कार्य में जुटे हुए हैं। यह हमला यूक्रेनी शहरों पर जारी लगातार रूसी बमबारी को दर्शाता है, जबकि दोनों देश युद्ध समाप्त करने के लिए अमेरिका की मध्यस्थता में होने वाली अगले दौर की वार्ता की पुष्टि की प्रतीक्षा कर रही हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

गाड़ी मालिकों के लिए बड़ी खबर! नई BS-6 निजी गाड़ियों को अब 3 साल तक PUC से राहत, सरकार ने बदले प्रदूषण जांच के नियम गाड़ी मालिकों के लिए बड़ी खबर! नई BS-6 निजी गाड़ियों को अब 3 साल तक PUC से राहत, सरकार ने बदले प्रदूषण जांच के नियम
केंद्र सरकार ने वाहनों के प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (PUC) की वैधता के नए नियम अधिसूचित किए हैं। इसके तहत छह...
चीन, अमेरिका और रूस के बीच सकारात्मक संबंध विकल्प नहीं, बल्कि जरूरत: शी जिनपिंग
कृत्तिका नक्षत्र और परिघ योग के शुभ संयोग में 24 नवंबर को मनेगी कार्तिक पूर्णिमा व देव दिवाली
शेयर बाजारों में लौटी तेजी, सेंसेक्स 990 अंक चढ़कर 11 महीने के उच्चतम स्तर पर
यूक्रेन पर फिर बरपा रूस कर कहर, हवाई हमले में 4 लोगों की मौत; 13 अन्य घायल
यूएई जाने से पहले पर्याप्त चिकित्सा बीमा जरूर करवाएं, अचानक बीमारी या मेडिकल इमरजेंसी में भारी खर्च से बचाएगा बीमा 
कमजोर सर्दी से गुड़ बाजार में सुस्ती, पिछले साल से 1,000 रुपए महंगा होने पर भी ग्राहकी ठंडी