मुम्बई में अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो से मिले जयशंकर, व्यापार, ऊर्जा और रक्षा सहयोग बढ़ाने पर हुई चर्चा

रक्षा सहयोग में प्रगति की सराहना की

मुम्बई में अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो से मिले जयशंकर, व्यापार, ऊर्जा और रक्षा सहयोग बढ़ाने पर हुई चर्चा
मुंबई में विदेश मंत्री एस. जयशंकर और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के बीच हुई बैठक में व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, तकनीक और जन-संपर्क पर विस्तृत चर्चा हुई। रुबियो ने भारत की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए अमेरिकी आपूर्ति की वकालत की। इसके साथ ही दोनों नेताओं ने यूएई के साथ एक त्रिपक्षीय वार्ता भी की।

मुंबई। विदेश मंत्री एस. जयशंकर और अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने मंगलवार को मुंबई में मुलाकात की और इस दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार, ऊर्जा, तकनीक, रक्षा और लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने पर चर्चा हुई। जयशंकर ने मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि दोनों पक्षों ने भारत-अमेरिका संबंधों को आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। उन्होंने व्यापार, ऊर्जा, तकनीक, रक्षा और लोगों के बीच संपर्क को बातचीत के प्रमुख विषय बताया। साथ ही, दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर भी विचार साझा किए।

भारत को ऊर्जा आपूर्ति के स्रोत बनाने में मिलेगी मदद: रुबियो

उधर अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, बैठक में भारत की ऊर्जा जरूरतों, अमेरिका से ऊर्जा व्यापार बढ़ाने, रक्षा सहयोग और नागरिक परमाणु सहयोग में हुई प्रगति पर भी बात हुई। दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर अपने विचार साझा किए। अमेरिकी विदेश विभाग के बयान के मुताबिक रुबियो ने कहा कि अमेरिका के साथ ऊर्जा व्यापार बढ़ने से भारत को ऊर्जा आपूर्ति के अलग-अलग स्रोत विकसित करने में मदद मिल सकती है। इससे भारत की बड़ी उपभोक्ता मांग को पूरा करने में भी सहायता मिल सकती है।

रक्षा सहयोग में प्रगति की सराहना की

Read More जल जीवन मिशन घोटाला: महेश जोशी को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

बयान में यह भी कहा गया है कि रुबियो ने भारत और अमेरिका के बीच रक्षा तथा नागरिक परमाणु सहयोग में हाल की प्रगति की सराहना की। उन्होंने दोनों देशों की सुरक्षा और समृद्धि को बढ़ाने के लिए अमेरिकी तकनीक और प्रणालियों की खरीद बढ़ाने की भी वकालत की। जयशंकर ने अमेरिका के विदेश मंत्री रुबियो और संयुक्त अरब अमीरात  के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायद के साथ त्रिपक्षीय बैठक भी की। जयशंकर के अनुसार, इस बैठक में ऊर्जा, संपर्क व्यवस्था और मौजूदा घटनाक्रमों पर विचारों का उपयोगी आदान-प्रदान हुआ। 

Read More सीएम भजनलाल शर्मा ने राजेन्द्र राठौड़ के निवास पहुंचकर जानी कुशलक्षेम, स्वास्थ्य की ली जानकारी

Post Comment

Comment List

Latest News

पंचायत चुनाव: भवानी निकेतन से मतदान दल रवाना, कल 7.43 लाख मतदाता करेंगे मतदान पंचायत चुनाव: भवानी निकेतन से मतदान दल रवाना, कल 7.43 लाख मतदाता करेंगे मतदान
जयपुर जिले में पंचायतीराज चुनाव 2026 के प्रथम चरण के तहत भवानी निकेतन कॉलेज परिसर से मतदान दलों को ईवीएम...
एयर चीफ मार्शल के लिए भावुक पल, पहली उड़ान जिसके साथ अंतिम सार्टी भी उसी के साथ
इस माह देरी से आएगा बिजली बिल: 27 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं का बदला के. नम्बर
रितु बराला को न्याय के लिए थानों में क्यों जलील किया जा रहा: गहलोत
मुम्बई में अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो से मिले जयशंकर, व्यापार, ऊर्जा और रक्षा सहयोग बढ़ाने पर हुई चर्चा
कार खरीदने से इंकार करना पिता के लिए पड़ा भारी! बेटे ने ग्राइंडर से रेता गला, जानें कैसे दोस्त के साथ मिलकर बेटे ने खेला अपने ही पिता के खिलाफ खूनी खेल?
जयपुर में कहीं 121 तो कहीं 105 फीट के रावण का हुआ दहन