जयपुर में कहीं 121 तो कहीं 105 फीट के रावण का हुआ दहन

एक दर्जन से अधिक स्थानों पर 30 फीट से अधिक ऊंचे रावण के पुतले जलाए, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा जयपुर 

जयपुर में कहीं 121 तो कहीं 105 फीट के रावण का हुआ दहन
भगवान श्रीराम के जयकारों और रंग-बिरंगी आतिशबाजी के बीच रावण के पुतले धू-धू कर जले तो आसमान रोशनी से नहा उठा। विशाल पुतलों के दहन को देखने के लिए लोग परिवार सहित पहुंचे। शहर में जगह-जगह मेलों, खानपान के स्टालों और मनोरंजन के इंतजामों के बीच उत्सवी माहौल बना रहा।

जयपुर। विजयादशमी पर मंगलवार को राजधानी जयपुर में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर 30 फीट से अधिक ऊंचाई के रावण के पुतलों का दहन किया गया। वहीं आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर दशहरा मेले का आयोजन हुआ। यहां लोग परिवार के साथ रावण दहन देखने पहुंचे। भगवान श्रीराम के जयकारों और रंग-बिरंगी आतिशबाजी के बीच रावण के पुतले धू-धू कर जले तो आसमान रोशनी से नहा उठा। विशाल पुतलों के दहन को देखने के लिए लोग परिवार सहित पहुंचे। शहर में जगह-जगह मेलों, खानपान के स्टालों और मनोरंजन के इंतजामों के बीच उत्सवी माहौल बना रहा।

राम मंदिर से निकली शोभायात्रा  
आदर्श नगर के दशहरा मैदान में 105 फीट के रावण दहन से पूर्व श्री राम मंदिर से शोभायात्रा रवाना हुई। शोभायात्रा में लवाजमे के साथ भगवान श्रीराम एवं लक्ष्मण के स्वरूप विराजमान रहे। शोभायात्रा राम मंदिर से पंचवटी सर्किल, राजापार्क चौराहा, धु्रव मार्ग, लक्ष्मी नारायण मंदिर, कृष्ण प्रणामी मंदिर, कृष्ण मंदिर, 20 दुकान, स्वामी नंदराम मंदिर, स्वामी गंगादास मंदिर, बर्फखाना, मामा की होटल और पुलिया नंबर एक होते हुए दशहरा मैदान पहुंची। आदर्श नगर के दशहरा मैदान में रावण दहन के दौरान आग फैलने पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। टीम ने थोड़ी देर में आग पर काबू पाया। 

यहां भी धू धू कर जला रावण 
विद्याधर नगर स्टेडियम में दशहरा महोत्सव मनाया गया। में 121 फीट ऊंचे रावण का दहन प्रमुख आकर्षण रहा। इस दौरान उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी भी मौजूद रहीं। वहीं प्रताप नगर में भी 105 फीट के रावण के पुतले का दहन किया गया। दोनों स्थानों पर विशाल पुतलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे। आतिशबाजी और जय श्रीराम के उद्घोष के बीच लोगों ने विजयादशमी का उत्सव मनाया। मानसरोवर में 70 फीट, सांगानेर, और शास्त्री नगर के दशहरा स्थलों पर भी रावण दहन के आयोजन हुए। न्यू गेट स्थित रामलीला मैदान में भी विजयादशमी के अवसर पर रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इन आयोजनों में रामलीला के समापन के साथ भगवान श्रीराम की विजय का प्रसंग जीवंत हुआ। विभिन्न इलाकों में स्थानीय समितियों की ओर से मेले, आतिशबाजी और अन्य कार्यक्रमों के जरिए दशहरे को उत्सव के रूप में मनाया गया। कॉलोनियों में बच्चों ने भी उत्साह के साथ रावण के पुतले जलाए।

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

रितु बराला को न्याय के लिए थानों में क्यों जलील किया जा रहा: गहलोत रितु बराला को न्याय के लिए थानों में क्यों जलील किया जा रहा: गहलोत
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रितु बराला मामले में राजस्थान पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए तुरंत जीरो एफआईआर...
मुम्बई में अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो से मिले जयशंकर, व्यापार, ऊर्जा और रक्षा सहयोग बढ़ाने पर हुई चर्चा
कार खरीदने से इंकार करना पिता के लिए पड़ा भारी! बेटे ने ग्राइंडर से रेता गला, जानें कैसे दोस्त के साथ मिलकर बेटे ने खेला अपने ही पिता के खिलाफ खूनी खेल?
जयपुर में कहीं 121 तो कहीं 105 फीट के रावण का हुआ दहन
युवाओं की पसंद बना ब्राउन शुगर, जयपुर के पैसिफिक मॉल में नया आउटलेट शुरू
यूपी चुनाव 2027 के लिए BJP का मेगा प्लान, 30-31 अक्टूबर को लखनऊ में मंथन; अमित शाह के आने की संभावना
पंचायत चुनाव: भवानी निकेतन से कल सुबह 8 बजे रवाना होंगे मतदान दल, जिला निर्वाचन अधिकारी ने लिया चुनाव तैयारियों का जायजा