बाइक खड़ी करने पर भिड़े दो गुट, चाकू-बोतलों से हमला; तीन घायल
पुलिस की कई ठिकानों पर दबिश
जयपुर के सिंधी कैंप बस स्टैंड पर सोमवार रात बाइक पार्क करने की बात पर दो पक्षों में विवाद हो गया। बहस बढ़ने पर चाकूबाजी और कांच की बोतलों से हमला हुआ, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
जयपुर। सिंधी कैंप बस स्टैंड पर सोमवार रात बाइक खड़ी करने की बात पर दो गुटों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के बीच चाकूबाजी और कांच की बोतलों से हमला हुआ, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर सिंधीकैम्प थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए एसएमएस अस्पताल भिजवाया।
पुलिस ने घटनास्थल के आसपास पूछताछ के बाद दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, तीन अन्य संदिग्धों की पहचान कर उनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
20 Oct 2026 16:32:53
जयपुर में स्वच्छता व्यवस्था की निगरानी के दौरान महापौर सुनील कोठारी ने विद्याधर नगर में सड़क किनारे जमा कचरे के...

Comment List