बार-बार बदल रहा मौसम : घर-घर में लोग बीमार; अस्थमा, एलर्जी और सांस के मरीजों की बढ़ी परेशानी

वातावरण में फैले एंफ्लुएंजा, एडिनो, राइनो जैसे वायरस 

बार-बार बदल रहा मौसम : घर-घर में लोग बीमार; अस्थमा, एलर्जी और सांस के मरीजों की बढ़ी परेशानी
राजधानी में कभी गर्मी तो कभी बारिश के कारण गिर रहे तापमान से लोग बीमार पड़ रहे हैं। मौसमी बीमारियां घर-घर में फैल रही हैं। पिछले दो दिनों से जयपुर में हो रही बारिश के बाद मौसम का मिजाज और बदल गया है।

जयपुर। राजधानी में कभी गर्मी तो कभी बारिश के कारण गिर रहे तापमान से लोग बीमार पड़ रहे हैं। मौसमी बीमारियां घर-घर में फैल रही हैं। पिछले दो दिनों से जयपुर में हो रही बारिश के बाद मौसम का मिजाज और बदल गया है। तापमान में गिरावट आने से दिन और रात में सर्दी का अहसास बढ़ने लगा है। इस बदलाव का असर अब लोगों की सेहत पर भी दिख रहा है। सर्दी-जुकाम, खांसी, वायरल संक्रमण तो था ही और अब अचानक बढ़ी ठंड से अस्थमा और एलर्जी से जुड़े मरीजों की परेशानी भी बढ़ गई है। इसके चलते एसएमएस अस्पताल सहित शहर के अन्य सरकारी और निजी अस्पतालों में बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या भी करीब 30  फीसदी तक बढ़ गई है। एसएमएस अस्पताल की ओपीडी इन दिनों 10 हजार पार हो गई है। अकेले मेडिसिन विभाग की ओपीडी में 1500 से 2000 मरीज प्रतिदिन आ रहे हैं।

वायरस की चपेट में आमजन :

डॉक्टर्स की मानें तो इन दिनों वातावरण में एंफ्लुएंजा, एडिनो, राइनो जैसे वायरस सक्रिय हैं। इससे वायरल इंफेक्शन, सर्दी-खांसी, जुकाम जैसे लक्षण देखने को मिल रहे हैं। तापमान में उतार-चढ़ाव होने पर शरीर को नए मौसम के अनुसार ढलने में समय लगता है। ऐसे में सर्दी-जुकाम और श्वसन तंत्र से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं।  खासकर अस्थमा, एलर्जी और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीजों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है।

बच्चों और बुजुर्गों को सतर्क रहने की जरूरत :

Read More एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट : जयपुर एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

मौसम में बदलाव के दौरान बच्चों, बुजुर्गों और पहले से किसी बीमारी से पीड़ित लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। बच्चों में वायरल संक्रमण के कारण बुखार, नाक बहना, गले में खराश और खांसी जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। बुजुर्गों और अस्थमा के मरीजों में सांस लेने में परेशानी बढ़ सकती है।

Read More 14 देशों के 57 पर्यटकों को लेकर जयपुर पहुंचेगी शाही ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स, गांधी नगर रेलवे स्टेशन पर होगा शाही ट्रेन का आगमन

बदलते मौसम में ऐसे करें बचाव :

Read More विद्युत कंपनियों में मंत्रालयिक संवर्ग के पदों के पुनर्गठन की मांग, एमडी को सौंपा ज्ञापन

 सुबह-शाम पहनने ओढ़ने का विशेष ध्यान रखें।
 फ्रिज का पानी और उसमें रखी ठंडी चीजों के सेवन से बचें।
 एसी-कूलर का प्रयोग कम करें।
 बेमौसम बारिश में भीगने से बचें।
 संक्रमण, एलर्जी से बचने के लिए मास्क लगाएं।

Post Comment

Comment List

Latest News

भाजपा के चर्चित चुनावी चेहरे : पूर्व विधायक-जिलाध्यक्ष से लेकर विधायक की मां भी उम्मीदवार, मंत्री खर्रा को घर से चुनौती भाजपा के चर्चित चुनावी चेहरे : पूर्व विधायक-जिलाध्यक्ष से लेकर विधायक की मां भी उम्मीदवार, मंत्री खर्रा को घर से चुनौती
पंचायत चुनाव में भाजपा ने पूर्व विधायकों, जिलाध्यक्षों और वरिष्ठ नेताओं के परिजनों को टिकट दिए। दौसा में विधायक विक्रम...
विदेश से आए, सांभर झील में घर बसाया… अब पहली बार घोंसलों से निकले फ्लेमिंगो के बच्चे
विदेश भेजने और नौकरी दिलाने का झांसा देकर बुलाते, फिर मारपीट कर लूटते थे, 5 आरोपी दबोचे
कश्मीर में तड़के LOC पर हलचल : फिर गूंजने लगीं गोलियां, घुसपैठ की कोशिश नाकाम
ट्रंप का यू-टर्न! भारत पर 100% टैरिफ का खतरा टला, लेकिन कब तक?
कांग्रेस ने जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्यों की सूची जारी की, पढ़े पूरी खबर 
भारतीयों को मारने का 2 साल से बना रहा था खूनी खेल! अमेरिकी हिंदू मंदिर क्यों था निशाने पर?