कार खरीदने से इंकार करना पिता के लिए पड़ा भारी! बेटे ने ग्राइंडर से रेता गला, जानें कैसे दोस्त के साथ मिलकर बेटे ने खेला अपने ही पिता के खिलाफ खूनी खेल?
पैतृक गांव में हुआ अंतिम संस्कार
देसूरी। नई कार खरीदने के लिए बेटे को पैसे देने से मना करने पर एक कारोबारी पिता की बेटे ने ग्राइंडर से गला काटकर हत्या कर दी। आरोपी को पुलिस ने गुजरात के भरूच से गिरफ्तार कर लिया है। घटना रविवार शाम करीब 5 बजे की है। जानकारी के अनुसार कारोबारी मोहनलाल परमार (59) मूल रूप से पाली जिले के देसूरी के रहने वाले थे। करीब 30 साल से वे महाराष्ट्र के पालघर में रह रहे थे। दादर में उनकी बर्तनों की दुकान है। घटना के समय वह अपने दूसरे नंबर के बेटे मुकेश के साथ घर पर थे। पत्नी गांव आई हुई थीं, बड़ा और छोटा बेटा दुकान पर थे। छोटे बेटे ने पिता को फोन किया, जब फोन नहीं उठा तो अपने दोस्त को फ्लैट पर भेजा। इसके बाद घटना का खुलासा हुआ।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को हॉस्पिटल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी बेटे को गुजरात के भरूच से गिरफ्तार कर लिया। मुंबई पुलिस ने बताया, महाराष्ट्र के पालघर पूर्व के नवली रामनगर निवासी कारोबारी मोहनलाल परमार (59) ने बेटे को कार खरीदने के लिए पैसे देने से मना कर दिया। इस पर बेटे मुकेश (25) ने उनसे झगड़ा कर लिया। कुछ देर बाद मुकेश हार्डवेयर की दुकान से इलेक्ट्रिक ग्राइंडर मशीन खरीदकर घर आया और ग्राइंडर से पिता का गला काट दिया।
आरोपी को गुजरात से किया गिरफ्तार
हत्या आरोपी मुकेश की तलाश में पुलिस जुटी थी। आरोपी के गुजरात के भरूच में होने का पता चला, पुलिस ने उसे सोमवार को ट्रेन से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया, आरोपी भी दुकान संभालता था। सोमवार को पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई के बाद परिजन उनका का शव लेकर पैतृक गांव देसूरी पहुंचे।

Comment List