पंचायत चुनाव: भवानी निकेतन से मतदान दल रवाना, कल 7.43 लाख मतदाता करेंगे मतदान

मतदाता ईवीएम के जरिए करेंगे मताधिकार का प्रयोग

पंचायत चुनाव: भवानी निकेतन से मतदान दल रवाना, कल 7.43 लाख मतदाता करेंगे मतदान
जयपुर जिले में पंचायतीराज चुनाव 2026 के प्रथम चरण के तहत भवानी निकेतन कॉलेज परिसर से मतदान दलों को ईवीएम और मतदान सामग्री के साथ रवाना किया गया। 22 अक्टूबर को 8 पंचायत समितियों और जिला परिषद वार्डों के लिए 7.43 लाख से अधिक मतदाता सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान करेंगे।

जयपुर। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के प्रथम चरण के तहत जयपुर जिले में बुधवार को भवानी निकेतन फार्मेसी कॉलेज परिसर से मतदान दलों को ईवीएम और मतदान सामग्री के साथ निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। प्रथम चरण में गुरुवार, 22 अक्टूबर को जिले की आठ पंचायत समितियों के 146 वार्डों और जिला परिषद के 22 वार्डों में मतदान होगा। मतदान सुबह 7 से शाम 6 बजे तक ईवीएम से कराया जाएगा। 

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक के अनुसार, प्रथम चरण में 797 मतदान केंद्रों पर कुल 7 लाख 43 हजार 640 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें चौमूं, दूदू, गोविंदगढ़, झोटवाड़ा, जोबनेर, किशनगढ़ रेनवाल, मौजमाबाद और सांभर पंचायत समितियां शामिल हैं। निर्वाचन प्रक्रिया के तहत मतदान दलों को पांच दिन और चार रात निर्धारित क्षेत्रों में रहकर जिम्मेदारी निभानी होगी। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के मतदान के बाद 23 अक्टूबर को सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए नामांकन होंगे। इन पदों के लिए 24 अक्टूबर को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक बैलेट पेपर से मतदान कराया जाएगा। वहीं, 25 अक्टूबर को उपसरपंच का चुनाव होगा। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव की मतगणना 20 नवंबर को सुबह 8 बजे भवानी निकेतन फार्मेसी कॉलेज परिसर में होगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

ईरान को अमेरिका पर भरोसा क्यों नहीं? विदेश मंत्री अराघची ने बताई बड़ी वजह ईरान को अमेरिका पर भरोसा क्यों नहीं? विदेश मंत्री अराघची ने बताई बड़ी वजह
ईरान ने अमेरिका नेतृत्व वाली कूटनीतिक वार्ताओं पर अविश्वास जताते हुए कहा कि बातचीत की विफलता का अंत केवल युद्ध...
पुलिस स्मृति दिवस पर खरगे का सलाम, बोले- देश पुलिसकर्मियों के बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा
कोटा नहर हादसा: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान नाव पलटी, दो युवकों के शव मिले; दो की तलाश जारी
शिवा हत्याकांड की आरोपी श्रद्धा नागपुर से गिरफ्तार: यूपी एसटीएफ ने की कार्रवाई, लगातार बदल रही थी ठिकाने 
पंचायत चुनाव: भवानी निकेतन से मतदान दल रवाना, कल 7.43 लाख मतदाता करेंगे मतदान
एयर चीफ मार्शल के लिए भावुक पल, पहली उड़ान जिसके साथ अंतिम सार्टी भी उसी के साथ
इस माह देरी से आएगा बिजली बिल: 27 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं का बदला के. नम्बर