राजापार्क के 9 बींस कैफे में फिर मिला अवैध हुक्का बार, हुक्का उपकरण; पाइप और 12 चिलम जब्त
4 हजार रुपये का वसूला गया जुर्माना
जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की सीएसटी टीम ने आदर्श नगर के राजापार्क स्थित '9 बींस कैफे' में चल रहे अवैध हुक्का बार पर देर रात छापेमारी की। पुलिस ने कैफे मैनेजर विक्रम सिंह को गिरफ्तार कर हुक्का उपकरण, तंबाकू फ्लेवर और चिलम जब्त किए। साथ ही मौके पर मौजूद 20 ग्राहकों का चालान किया गया।
जयपुर। कमिश्नरेट की सीएसटी ने आदर्श नगर राजापार्क स्थित 9 बींस कैफे में अवैध हुक्का बार के संचालन पर देर रात फिर कार्रवाई की। पुलिस ने कैफे मैनेजर विक्रम सिंह को गिरफ्तार कर हुक्का उपकरण, पाइप, तंबाकू के फ्लेवर और 12 मिट्टी की चिलम जब्त की। मौके पर हुक्का पी रहे 20 ग्राहकों के कोटपा अधिनियम के तहत चालान कर 4 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया।
एडिशनल कमिश्नर ऑपरेशन्स ओमप्रकाश ने बताया कि इससे पहले वर्ष 2024 में दोए 2025 में एक और 2026 में एक मामला दर्ज हो चुका है। दबिश के दौरान कैफे में धुआं फैला मिला। धूम्रपान क्षेत्र से संबंधित चेतावनी बोर्ड भी नहीं लगा था। मैनेजर वैध लाइसेंस या अनुमति पत्र नहीं दिखा सका। कार्रवाई के दौरान महिलाओं की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए दो युवतियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
Related Posts
Post Comment
Latest News
21 Oct 2026 15:09:41
1975 में कोटा में शुरू हुई पहल बनी दिव्यांग बच्चों का संबल, सर्वेश्वरी रानीवाला आगे बढ़ा रहीं सेवा की विरासत। ...

Comment List