देशी और विदेशी पर्यटकों के लिए जयपुर बन रहा अब फूड डेस्टिनेशन भी: दाल-बाटी-चूरमा, प्याज की कचौरी, मिर्ची बड़ा और छोले भटूरे जैसे फूड्स के प्रति भी पर्यटकों की रुचि 

पारंपरिक स्वाद के साथ नए व्यंजनों का संगम

देशी और विदेशी पर्यटकों के लिए जयपुर बन रहा अब फूड डेस्टिनेशन भी: दाल-बाटी-चूरमा, प्याज की कचौरी, मिर्ची बड़ा और छोले भटूरे जैसे फूड्स के प्रति भी पर्यटकों की रुचि 
दाल-बाटी-चूरमा, प्याज की कचौरी और घेवर के अलावा राजापार्क, सी-स्कीम में छोले-भटूरे के 'द भटूरा प्रोजेक्ट' जैसे रेस्तरां शहर के पर्यटन अनुभव को नया आयाम दे रहे हैं। दाल-बाटी-चूरमा, प्याज की कचौरी और घेवर के अलावा राजापार्क, सी-स्कीम में छोले-भटूरे के 'द भटूरा प्रोजेक्ट' जैसे रेस्तरां शहर के पर्यटन अनुभव को नया आयाम दे रहे हैं। इसके लिए पर्यटन राजापार्क, बनीपार्क, सी-स्कीम, शहर के विभिन्न जगहों पर फेमस फूड रेस्टोरेंट्स की ओर रुख कर रहे हैं।

जयपुर। गुलाबी नगरी जयपुर की पहचान यहां के ऐतिहासिक स्मारकों, शाही विरासत और राजस्थानी खानपान के साथ अब नए दौर के फूड कल्चर से भी बन रही है। शहर घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए यहां के पारंपरिक स्वाद के साथ अलग-अलग तरह के फूड डेस्टिनेशन भी आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं।  जयपुर आने वाले पर्यटकों के लिए शहर का खानपान हमेशा से यात्रा के अनुभव का अहम हिस्सा रहा है। यहां की दाल-बाटी-चूरमा, प्याज की कचौरी, मिर्ची बड़ा और घेवर जैसे पारंपरिक व्यंजनों के साथ अब शहर में नए फूड ट्रेंड भी अपनी जगह बना रहे हैं। छोले-भटूरे जैसे उत्तर भारतीय व्यंजनों के प्रति युवाओं और स्थानीय लोगों का रुझान भी इसी बदलती फूड संस्कृति को दर्शाता है।

पर्यटन विशेषज्ञ संजय कौशिक का कहना है कि पर्यटन के लिहाज से भी जयपुर की यह बदलती पहचान महत्वपूर्ण है। अब शहर की यात्रा सिर्फ किलों, महलों और बाजारों तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि यहां का स्थानीय फूड कल्चर भी पर्यटकों के घूमने-फिरने और शहर को करीब से जानने के अनुभव का हिस्सा बनता जा रहा है। शहर की पुरानी गलियों के साथ राजापार्क और सी-स्कीम क्षेत्र में द भटूरा प्रोजेक्ट सहित अन्य होटलों और रेस्तरां में खाने को लेकर भी पर्यटकों में रुचि दिखाई देती है। 

वहीं पर्यटन विशेषज्ञ नरेंद्र सिंह शेखावत का कहना है कि दाल-बाटी- चूरमा के साथ ही मिर्ची बड़ा, प्याज की कचौरी, आलू की फेमस कचौरी के साथ ही अब छोटे भटूरे भी पर्यटकों के बीच फेमस फूड बन रहा है। इसके लिए पर्यटक राजापार्क, बनीपार्क, सी स्कीम, शहर के विभिन्न जगहों पर फेमस फूड रेस्टोरेंट्स की ओर रुख कर रहे हैं। 

Post Comment

Comment List

Latest News

करौली दलित महिला से बर्बरता, डोटासरा ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना करौली दलित महिला से बर्बरता, डोटासरा ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने करौली में दलित समाज की महिला के साथ हुई बर्बरता...
CBSE का परीक्षकों को बड़ा तोहफा, मूल्यांकन भत्ते के भुगतान के लिए 15 दिन की डेडलाइन तय
तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी ने पीएम मोदी से की मुलाकात, दो बड़े आयोजनों में शामिल होने का दिया न्योता
जैन धर्म के अहिंसा, सहिष्णुता,अपरिग्रह के संदेशों को करना चाहिए आत्मसात: बागडे
किशनगढ़ के गोपाल मंदिर में चोरी, ठाकुर जी का मुकुट-हार और नकदी लेकर फरार हुए चोर
फुले दंपती ने जगाई शिक्षा की अलख, आज भी सत्ता का शिक्षा-विचारों पर नियंत्रण: हरिराम मीणा
बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवाती तूफान 'अक्वान', तमिलनाडु-आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट