दीपावली की रात आग का तांडव, कहीं दुकान तो कहीं ट्रक में लगी आग

दमकलकर्मियों ने घंटों बाद पाया काबू

दीपावली की रात आग का तांडव, कहीं दुकान तो कहीं ट्रक में लगी आग
आतिशबाजी और शॉर्ट सर्किट से कई जगह आग लग गई। बैलवीन होटल, बिस्तर भंडार और जूते की दुकान समेत कई स्थानों पर लाखों का सामान जलकर राख हो गया। जवाहर नगर में ट्रक और सूरतगढ़ व जैतसर में भी आग की घटनाएं हुईं। दमकलकर्मियों और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। कोई जनहानि नहीं हुई।

श्रीगंगानगर। दीपावली की खुशियों के बीच आतिशबाजी और बिजली की गड़बड़ी के चलते कई जगहों पर आग लगने की घटनायें हुईं हैं। दमकलकर्मियों को कई जगह घंटों मशक्कत करनी पड़ी।  इन घटनाओं में कोई हताहत नहीं हुआ  लेकिन लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया है। सूरतगढ़ रोड पर बैलवीन होटल में आतिशबाजी के कारण आग लग गई। आग ने होटल के अंदर रखे फर्नीचर को अपनी चपेट में ले लिया और देखते-देखते सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़यिां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।    

रात करीब आठ बजे कृष्णा टॉकीज के पास धर्मकुमार मंगलाराम के बिस्तर भंडार हाउस में अचानक आग लग गई। दुकान में रखे रजाई, गद्दे और अन्य बिस्तर संबंधी सामान आग की लपटों में जलकर राख हो गए। घटना में लाखों रुपये का नुकसान होने की बात कही जा रही है। वहीं रात में जवाहर नगर सेक्टर-6 में एक घर के बाहर खड़े ट्रक में आग लग गई। आतिशबाजी की चिंगारी या अन्य कारण से ट्रक में आग फैलने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने तत्काल सूचना दी और आग को आगे बढऩे से रोका गया।

सूत्रों ने बताया कि सोमवार तड़के करीब तीन बजे लक्कड़ मंडी रोड स्थित न्यू पंजाबी शू सेंटर में भीषण आग लग गई।  शॉर्ट सर्किट को आग का कारण माना जा रहा है। दुकान अंदर से बंद थी, इसलिए आग तेजी से फैली और दुकान में रखा लाखों रुपये का जूतों का सामान जलकर राख हो गया। इसके अलावा जिले के सूरतगढ़ शहर में राष्ट्रीय राजमार्ग 62 पर रविवार रात करीब नौ बजे आतिशबाजी की ङ्क्षचगारी गिरने से आकाशवाणी केंद्र के पीछे खाली मैदान में आग लग गई। वहीं  जैतसर के नजदीकी गांव 10 सरकारी में दीपावली की आतिशबाजी के दौरान एक खाली नोहरे में आग लग गई। आतिशबाजी की चिंगारी नोहरे में रखी सूखी लकड़यिों और पराली पर गिर गई, जिससे आग कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। किसान ने धान की कटाई के बाद पशुओं के चारे के लिए पराली यहां जमा कर रखी थी। आग की लपटें देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पानी के टैंकर मंगवाकर सामूहिक प्रयास से आग बुझाई। ग्रामीणों की तत्परता से आग आसपास के घरों तक नहीं फैल सकी और बड़ा हादसा टल गया।

 

Read More दीपोत्सव पर रंग-बिरंगी आतिशबाजी का बाजार तैयार, आसमान में बिखरेंगी खुशियां

Read More सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी ने पहली बार पेश किए गिफ्ट कॉइन एन्वलप, 999 शुद्धता के 1, 2 और 5 ग्राम के सिक्कों की मिलेगी रेंज

 

 

Read More त्योहारों पर 129 स्पेशल ट्रेनों के 961 फेरे, 140 अतिरिक्त कोच से सफर आसान

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

देश में प्रदूषण का कहर : एक साल में 20 लाख मौतें, जयराम बोले- सरकार फिर भी खतरे से बेखबर देश में प्रदूषण का कहर : एक साल में 20 लाख मौतें, जयराम बोले- सरकार फिर भी खतरे से बेखबर
वायु प्रदूषण से 2023 में देश में करीब 20 लाख लोगों की मौत हुई। कांग्रेस ने फिक्की-ईवाई की रिपोर्ट का...
त्योहार पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, जयपुर से बिहार के लिए स्पेशल ट्रेन
दीपावली की रात आग का तांडव, कहीं दुकान तो कहीं ट्रक में लगी आग
जहरीली हवा को साफ दिखाने का खेल? सरकार पर AAP का हमला
भिवाड़ी की हवा में घुला जहर, AQI 300 पार
मिस्र में ट्रेनों की टक्कर के बाद चीख-पुकार : 7 लोगों की मौत, पलटे डिब्बों में फंसे यात्रियों की तलाश
महाराष्ट्र में दिवाली की रात इमारत बनी आग का गोला, 50 से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू