देवउठनी ग्यारस पर जयपुर में शादियों की धूम, दूल्हों की सवारी के लिए 35 हाथी बुक 

शुभ सावे पर शाही बारातों की तैयारी

देवउठनी ग्यारस पर जयपुर में शादियों की धूम, दूल्हों की सवारी के लिए 35 हाथी बुक 
देवउठनी ग्यारस के शुभ सावे के साथ ही जयपुर में शादियों की धूम देखने को मिलेगी। शहर में होने वाली शादियों को शाही अंदाज देने के लिए दूल्हों की हाथी सवारी का क्रेज भी नजर आ रहा है। शादियों में हाथियों की बुकिंग शुरू हो चुकी।

जयपुर। देवउठनी ग्यारस के शुभ सावे के साथ ही जयपुर में शादियों की धूम देखने को मिलेगी। शहर में होने वाली शादियों को शाही अंदाज देने के लिए दूल्हों की हाथी सवारी का क्रेज भी नजर आ रहा है। शादियों में हाथियों की बुकिंग शुरू हो चुकी है और अब तक करीब 30 से 35 हाथी बुक कराए जा चुके हैं। हाथी मालिक विकास समिति के अध्यक्ष बल्लू खान ने बताया कि 21 नवंबर को जयपुर में होने वाली शादियों के लिए अब तक 30 से 35 हाथियों की बुकिंग हो चुकी है।

शाही बारात में दूल्हे हाथी पर बैठकर विवाह स्थल पहुंचते हैं और पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार तोरण मारते हैं। देवउठनी ग्यारस के शुभ मुहूर्त पर होने वाली शादियों में हाथियों की सवारी से बारातों में शाही रंग देखने को मिलेगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

सुभाषचौक थाना पुलिस की कार्रवाई : चाकूबाजी की वारदात का 12 घंटे में खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार और 2 नाबालिग निरुद्ध  सुभाषचौक थाना पुलिस की कार्रवाई : चाकूबाजी की वारदात का 12 घंटे में खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार और 2 नाबालिग निरुद्ध 
जयपुर उत्तर की सुभाषचौक थाना पुलिस ने चाकूबाजी कर युवक को गंभीर रूप से घायल करने के मामले में त्वरित...
इंदिरा गांधी जयंती पर सोनिया गांधी की पुस्तक पर वैचारिक संगोष्ठी, राजस्थान विश्वविद्यालय में NSUI इकाई अध्यक्ष मनीष मेघवंशी के नेतृत्व में आयोजन
देवउठनी ग्यारस पर जयपुर में शादियों की धूम, दूल्हों की सवारी के लिए 35 हाथी बुक 
चक्रवाती तूफान 'अक्वान' का खतरा, ओडिशा में 54 मछुआरों को बंदरगाह पर सुरक्षित पहुंचाया
प्रो. मीता माथुर बनीं राजस्थान विश्वविद्यालय की अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष, संघर्ष के बाद योग्यता को मिला सम्मान  
भारत-कोरिया के बीच प्रशासनिक सहयोग बढ़ाने पर जोर, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने भारतीय राजदूत से की मुलाकात
सिंधी कैंप बस स्टैंड से गायब ढाई साल की बच्ची तीन घंटे में सकुशल बरामद, अनजान व्यक्ति को बच्ची सौंपकर सामान लेने गया था पिता