मनीला: 100 साल पुराने गुरूद्वारे में पीएम मोदी ने मत्था टेका, पुनर्विकास कार्य का किया शिलान्यास

भारत-आसियान शिखर सम्मेलन और द्विपक्षीय वार्ताओं में लेंगे हिस्सा

मनीला: 100 साल पुराने गुरूद्वारे में पीएम मोदी ने मत्था टेका, पुनर्विकास कार्य का किया शिलान्यास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को फिलीपींस की राजधानी मनीला स्थित ऐतिहासिक खालसा दीवान गुरुद्वारे का दौरा किया और पंज प्यारे की मौजूदगी में इसके पुनर्विकास की आधारशिला रखी। वर्ष 1901 में स्थापित यह फिलीपींस का सबसे पुराना गुरुद्वारा है। भारत-आसियान शिखर सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे मोदी ने इसे दोनों देशों के सांस्कृतिक संबंधों की अहम कड़ी बताया।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को फिलीपींस की राजधानी मनीला स्थित खालसा दीवान गुरुद्वारे का दौरा किया और पंज प्यारे की मौजूदगी में गुरुद्वारे के पुनर्विकास के लिए आधारशिला रखी। विदेश मंत्रालय ने बताया कि इस अवसर पर सीनेटर फ्रांसिस जोसेफ एस्कुडेरो और मनीला के मेयर फ्रांसिस्को इस्को मोरेनो समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।। खालसा दीवान गुरुद्वारे की स्थापना वर्ष 1901 में हुई थी। इसे 1903 में औपचारिक रूप से संगठित किया गया और 1924 में खालसा दीवान के नाम से पंजीकृत किया गया। यह फिलीपींस का सबसे पुराना गुरुद्वारा है।

यह गुरुद्वारा मनीला में सिख समुदाय के साथ-साथ अन्य समुदायों के लिए भी धार्मिक, सांस्कृतिक और परोपकारी गतिविधियों के जरिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। खालसा दीवान गुरुद्वारा भारतीय-सिख समुदाय और फिलीपींस के समाज के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में भी काम कर रहा है। मोदी भारत आसियान शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए मनीला गए हुए हैं। वह आज शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के अलावा कुछ देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

माता-पिता के रिश्ते पर बयान से मचे विवाद के बीच राहुल गांधी का BJP पर पलटवार, बोले- 'वे नफरत के जाल में फंसे हैं' माता-पिता के रिश्ते पर बयान से मचे विवाद के बीच राहुल गांधी का BJP पर पलटवार, बोले- 'वे नफरत के जाल में फंसे हैं'
माता-पिता के रिश्ते से जुड़े बयान पर उपजे विवाद के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी और...
अजमेर में कैबिनों की आड़ में चल रहे जुआ-सट्टे का पर्दाफाश, 10 जुआरी गिरफ्तार
समावेशी शिक्षा का 30 मिनट का मॉड्यूल स्कूल स्टाफ को दिखाना अनिवार्य, 3 दिसंबर तक पूरी करनी होगी प्रक्रिया 
एआई और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में कर्नाटक लगाएगा बड़ी छलांग, 23 हजार करोड़ रुपये से अधिक का होगा निवेश
केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने राज्यसभा की सदस्यता की ली शपथ, मध्यप्रदेश से निर्विरोध चुने गए
कुशालपुरा गांव को मिली पहली किन्नर सरपंच, मनीषा बाई ने 301 मतों से दर्ज की शानदार जीत
ईरान से जंग पर नया संदेश, वेंस बोले- नहीं बनने देंगे अनंत युद्ध