चीन की बड़ी चाल! अरुणाचल के पास बना रहा 60 गीगावाट का बांध, भारत की बढ़ी चिंता

सैटेलाइट रिपोर्ट में गांव खाली कराने और नदी मोड़ने के मिले प्रमाण

चीन की बड़ी चाल! अरुणाचल के पास बना रहा 60 गीगावाट का बांध, भारत की बढ़ी चिंता
चीन अरुणाचल प्रदेश सीमा के पास यारलुंग त्सांगपो नदी पर 60 गीगावाट की विशाल जलविद्युत परियोजना का तेजी से निर्माण कर रहा है। आईआईटी दिल्ली के अर्थसेंस लैब्स द्वारा सैटेलाइट तस्वीरों के विश्लेषण में गांव खाली कराने और नदी का बहाव मोड़ने की पुष्टि हुई है। इसके जवाब में भारत ने निचले बहाव के असर से निपटने के लिए सियांग अपर मल्टीपर्पज परियोजना प्रस्तावित की है।

जयपुर। चीन अरुणाचल प्रदेश की सीमा से करीब 40 से 50 किलोमीटर दूर यारलुंग त्सांगपो नदी पर 60 गीगावाट क्षमता वाली विशाल जलविद्युत परियोजना का निर्माण तेजी से कर रहा है। सैटेलाइट तस्वीरों के विश्लेषण में बांध स्थल के आसपास गांवों को खाली कराने, नई सड़कें बनाने और नदी का बहाव मोड़ने की तैयारी सामने आई है। आईआईटी दिल्ली के एफआईटीटी में इनक्यूबेटेड अर्थसेंस लैब्स के अध्ययन के मुताबिक, जुलाई 2025 के बाद निर्माण कार्य में तेजी आई और अगस्त 2026 तक नदी का रुख बदलने से जुड़ी गतिविधियां दिखाई दीं।

इस परियोजना में पांच पावर स्टेशन और करीब 40 किलोमीटर लंबी सुरंगें प्रस्तावित हैं। इसकी अनुमानित लागत 168 अरब डॉलर बताई गई है। चीन के इस निर्माण को देखते हुए भारत ने अरुणाचल में 11,200 मेगावाट की सियांग अपर मल्टीपर्पज परियोजना प्रस्तावित की है। इसका उद्देश्य नदी के निचले बहाव पर संभावित असर से निपटना है।

Post Comment

Comment List

Latest News

चम्बल नदी में 20 टैग लगे नवजात घड़ियाल छोड़े, वैज्ञानिक तकनीक से होगी गतिविधियों की निगरानी चम्बल नदी में 20 टैग लगे नवजात घड़ियाल छोड़े, वैज्ञानिक तकनीक से होगी गतिविधियों की निगरानी
राष्ट्रीय चम्बल घड़ियाल अभयारण्य में संचालित घड़ियाल पारिस्थितिकी परियोजना (Gharial Ecology Project) के अंतर्गत मंगलवार को पालीघाट में चम्बल नदी...
राजस्थान की हॉरर-थ्रिलर फिल्म 'द लास्ट टूर' 29 नवंबर को होगी रिलीज, यूट्यूब पर देख सकेंगे दर्शक
मंगलवार को शेयर और मुद्रा बाजार बंद, बुधवार से सामान्य कारोबारी गतिविधियां होंगी शुरू
कार डिवाइडर से टकराकर तीन बार पलटी : 1 की मौत, 5 घायल, हवा में उछलकर बाहर गिरे 3 सवार
चीन की बड़ी चाल! अरुणाचल के पास बना रहा 60 गीगावाट का बांध, भारत की बढ़ी चिंता
इंटरनेशनल मार्केट की नरमी का असर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव  
गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व, उदासी धार्मिक यात्रा में आए राजस्थान