मंगलवार को शेयर और मुद्रा बाजार बंद, बुधवार से सामान्य कारोबारी गतिविधियां होंगी शुरू
प्रकाश पर्व के अवसर पर घरेलू शेयर बाजार बंद
गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर मंगलवार को घरेलू शेयर और अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार बंद रहे। बीएसई और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के किसी भी प्लेटफॉर्म पर कारोबार नहीं हुआ।
मुंबई। सिखों के पहले गुरु गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व के मौके पर मंगलवार को घरेलू शेयर बाजारों और अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में अवकाश रहा।
कारोबारियों ने बताया कि प्रकाश पर्व के मौके पर आज बाजार बंद रहा और बीएसई तथा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के किसी भी प्लेटफॉर्म पर कोई कारोबार नहीं हुआ।
इसके अलावा अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में भी आज कारोबार बंद रहा।कारोबारियों ने बताया कि बुधवार से बाजार में सामान्य कारोबार होगा। इस बीच, वैश्विक स्तर पर एशियाई बाजारों में आज तेजी है। अमेरिकी और यूरोपीय शेयर बाजार भी सोमवार को हरे निशान में रहे थे।
Related Posts
Post Comment
Latest News
24 Nov 2026 14:41:53
राष्ट्रीय चम्बल घड़ियाल अभयारण्य में संचालित घड़ियाल पारिस्थितिकी परियोजना (Gharial Ecology Project) के अंतर्गत मंगलवार को पालीघाट में चम्बल नदी...

Comment List