ईरान: बिना हिजाब गाना गाने पर महिला सिंगर को को कोर्ट ने सुनाई ऐसी खौफनाक सजा, जानकर पैरों तले खिसक जाएगी जमीन

चार साथियों को मारे गए 74-74 कोड़े

ईरान: बिना हिजाब गाना गाने पर महिला सिंगर को को कोर्ट ने सुनाई ऐसी खौफनाक सजा, जानकर पैरों तले खिसक जाएगी जमीन
ईरान में बिना हिजाब सार्वजनिक रूप से गाना गाने के मामले में गायिका परस्तू अहमदी और उनके चार साथियों को कुम शहर में 74-74 कोड़े मारे गए हैं। जून 2026 में अदालत ने उन्हें यह सजा सुनाने के साथ ही दो साल के लिए देश छोड़ने और किसी भी कलात्मक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पर प्रतिबंध लगाया था। दिसंबर 2024 के एक ऑनलाइन कॉन्सर्ट वीडियो को लेकर यह कार्रवाई की गई है।

ईरान। ईरान में बिना हिजाब सार्वजनिक रूप से गाना गाने के मामले में गायिका परस्तू अहमदी और उनके साथियों को 74-74 कोड़े मारे गए। जून 2026 में कुम शहर की अदालत ने उन्हें यह सजा सुनाई थी। इसके साथ ही अदालत ने दो साल तक देश छोड़ने और किसी भी कार्यक्रम में हिस्सा लेने पर रोक लगा दी है।

मामला दिसंबर 2024 का है, जब परस्तू ने यूट्यूब पर 27 मिनट का एक लाइव कॉन्सर्ट साझा किया था। इसमें वे बिना हिजाब और स्लीवलेस ड्रेस में चार पुरुष संगीतकारों के साथ गाती नजर आई थीं। उन्होंने देशभक्ति गीत ‘अज खूने जवानाने वतन’ प्रस्तुत किया था। मानवाधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल ने अक्टूबर में इस सजा का विरोध करते हुए इसे लागू नहीं करने की अपील की थी। ईरान में महिलाओं के सार्वजनिक पहनावे और गायन को लेकर सख्त पाबंदियां हैं। परस्तू इससे पहले भी हिजाब विरोधी प्रदर्शनों के समर्थन में आवाज उठा चुकी हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर मेट्रो की संपत्तियों पर पोस्टर-बैनर लगाने वालों पर होगी FIR, 1 साल तक की हो सकती है जेल जयपुर मेट्रो की संपत्तियों पर पोस्टर-बैनर लगाने वालों पर होगी FIR, 1 साल तक की हो सकती है जेल
जयपुर मेट्रो की संपत्तियों पर बिना अनुमति पोस्टर, बैनर और होर्डिंग लगाने वालों के खिलाफ अब मेट्रो पुलिस एफआईआर दर्ज...
ईरान: बिना हिजाब गाना गाने पर महिला सिंगर को को कोर्ट ने सुनाई ऐसी खौफनाक सजा, जानकर पैरों तले खिसक जाएगी जमीन
चम्बल नदी में 20 टैग लगे नवजात घड़ियाल छोड़े, वैज्ञानिक तकनीक से होगी गतिविधियों की निगरानी
राजस्थान की हॉरर-थ्रिलर फिल्म 'द लास्ट टूर' 29 नवंबर को होगी रिलीज, यूट्यूब पर देख सकेंगे दर्शक
मंगलवार को शेयर और मुद्रा बाजार बंद, बुधवार से सामान्य कारोबारी गतिविधियां होंगी शुरू
कार डिवाइडर से टकराकर तीन बार पलटी : 1 की मौत, 5 घायल, हवा में उछलकर बाहर गिरे 3 सवार
चीन की बड़ी चाल! अरुणाचल के पास बना रहा 60 गीगावाट का बांध, भारत की बढ़ी चिंता