पंचायतीराज चुनाव : प्रधान-प्रमुख की कुर्सी के लिए अभी से जोड़-तोड़, भाजपा-कांग्रेस ने शुरू की बाड़ाबंदी

चुनाव में शुरू हुआ सियासी जोड़-तोड़

पंचायतीराज चुनाव : प्रधान-प्रमुख की कुर्सी के लिए अभी से जोड़-तोड़, भाजपा-कांग्रेस ने शुरू की बाड़ाबंदी
नतीजों से पहले ही जिला प्रमुख और प्रधान की कुर्सी के लिए सियासी शह-मात शुरू हो गई है। भाजपा-कांग्रेस ने संभावित विजेताओं को एकजुट रखने के लिए बाड़ाबंदी शुरू कर दी है। होटल-रिसॉर्ट से लेकर दूसरे राज्यों तक प्रत्याशियों को शिफ्ट करने की तैयारी है। डर है कि कहीं क्रॉस वोटिंग पूरा खेल न पलट दे।

जयपुर। राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव की प्रक्रिया अभी पूरी भी नहीं हुई है, लेकिन जिला परिषदों और पंचायत समितियों में बोर्ड बनाने की राजनीतिक कवायद तेज हो गई है। जिला प्रमुख और प्रधान की कुर्सी पर कब्जा जमाने के लिए भाजपा और कांग्रेस ने अभी से अपने संभावित विजेता प्रत्याशियों को एकजुट रखने की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है।

दोनों दलों को आशंका है कि चुनाव परिणाम आने के बाद बहुमत के आंकडेÞ के बावजूद क्रॉस वोटिंग, सेंधमारी और निर्दलीयों के पाला बदलने से पूरा राजनीतिक गणित बिगड़ सकता है। यही वजह है कि कई जिलों में प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी शुरू हो चुकी है। होटल और रिसॉर्ट में ठहराने से लेकर दूसरे जिलों और प्रदेशों में शिफ्ट करने तक की रणनीति अपनाई जा रही है।

Tags: elections

Post Comment

Comment List

Latest News

"6 साल पुरानी रंजिश का खूनी बदला" कैंपर से पीछा कर विजय को रोका, फिर कुल्हाड़ी से की हत्या "6 साल पुरानी रंजिश का खूनी बदला" कैंपर से पीछा कर विजय को रोका, फिर कुल्हाड़ी से की हत्या
जयपुर ग्रामीण के जोबनेर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते 25 वर्षीय विजय बाजिया की बेरहमी से हत्या कर...
पंचायतीराज चुनाव : प्रधान-प्रमुख की कुर्सी के लिए अभी से जोड़-तोड़, भाजपा-कांग्रेस ने शुरू की बाड़ाबंदी
जम्मू के किश्तवाड़ में सनसनी: दो SPO जवानों के गोलियों से छलनी शव मिले, सर्विस राइफल गायब
जयपुर से बिगड़ा विमानों का शेड्यूल, 2 फ्लाइट रद्द
भिवाड़ी सबसे प्रदूषित, 282 एक्यूआई वैल्यू के साथ खराब श्रेणी में
दो दिन की तेजी के बाद शेयर बाजार की रफ्तार पर लग सकता है ब्रेक, कमजोर शुरुआत के संकेत
कैनेडी परिवार पहुंचा अदालत: ट्रंप के प्रस्तावित 250 फुट ऊंचे विजय स्मारक को चुनौती, ऐतिहासिक स्वरूप से छेड़छाड़ का आरोप