प्रदेश में पंचायत चुनाव : तीसरे चरण में पंच सरपंच चुनाव के फाइनल आंकड़े जारी, 84 फीसदी मतदान
गांवों में वोटिंग का तूफान
राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव के तीसरे चरण में 27 जिलों की 3,716 ग्राम पंचायतों में गुरुवार को जमकर मतदान हुआ। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार सरपंच चुनाव में 84.95 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। बालोतरा की धोरीमन्ना पंचायत समिति 94.81 प्रतिशत मतदान के साथ अव्वल रही, जबकि समदड़ी में सबसे कम 65.81 प्रतिशत वोट पड़े।
जयपुर। प्रदेश में पंचायतीराज चुनाव के तीसरे चरण में गुरुवार को 27 जिलों की 3,716 ग्राम पंचायतों में पंच और सरपंच पदों के लिए मतदान हुआ। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार तीसरे चरण के सरपंच चुनाव का अंतिम मतदान प्रतिशत कुल 84.95 प्रतिशत हुआ।
प्रदेश की 116 पंचायत समितियों की 3,716 पंचायतों में कुल 1 करोड से अधिक मतदाताओं में से करीब 90 लाख ने मतदान किया। सबसे अधिक मतदान बालोतरा की धोरीमन्ना पंचायत समिति में 94.81 प्रतिशत एवं सबसे कम समदड़ी पंचायत समिति में 65.81 प्रतिशत दर्ज किया गया।
Tags: elections
Related Posts
Post Comment
Latest News
07 Nov 2026 14:33:12
अंतरराष्ट्रीय बाजार की तेजी से जयपुर सर्राफा बाजार में सोना-चांदी के भाव रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए। शनिवार को चांदी...

Comment List