पंचायत चुनाव : चौथे चरण में 7521 प्रत्याशी मैदान में, 11 वार्डों में निर्विरोध जीत

चौथे चरण की तस्वीर साफ

पंचायत चुनाव : चौथे चरण में 7521 प्रत्याशी मैदान में, 11 वार्डों में निर्विरोध जीत
राजस्थान में पंचायत चुनाव के चौथे चरण में 25 जिलों की 115 पंचायत समितियों के 2133 वार्डों में 7521 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। नामांकन जांच और नाम वापसी के बाद 11 वार्डों में सदस्य निर्विरोध चुने गए। मतदान 14 नवंबर को होगा, जबकि मतगणना 20 नवंबर को होगी। पंच-सरपंच चुनाव 16 नवंबर को होंगे।

जयपुर। राजस्थान में पंचायती राज आम चुनाव के चौथे चरण के तहत प्रदेश के 25 जिलों में 115 पंचायत समितियों में सदस्य पद के लिए साढ़े सात हजार से अधिक प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार चौथे चरण के तहत पंचायत समितियों के सदस्यों के चुनाव के लिए भरे नामांकन पत्रों की जांच एवं नाम वापस लेने के बाद इन पंचायत समितियों के 2133 वार्डों में 7521 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गये हैं , हालांकि 11 वार्डों में सदस्य निर्विरोध चुन लिये गये।

गत 31 अक्टूबर से चार नवंबर तक नामांकन प्रक्रिया के तहत 11 हजार 414 प्रत्याशियों ने 13 हजार 344 नामांकन पत्र भरे। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच में 3411 नामांकन पत्र खारिज कर दिये गये जबकि 646 डिस्कार्ड किए गए। इसके बाद 9286 उम्मीदवारों के 9368 नामांकन पत्र सही पाये गये। इनमें 1754 उम्मीदवारों ने चुनाव से अपना नाम वापस ले लिया। इसके बाद चुनाव मैदान में 7521 प्रत्याशी रहे। मतदान 14 नवंबर को सुबह सात से शाम छह बजे तक कराया जायेगा, जबकि मतगणना 20 नवंबर को होगी। इस चरण के तहत पंच एवं सरपंचों का चुनाव 16 नवंबर को होगा।

Tags: elections

Post Comment

Comment List

Latest News

अजित पवार की पार्टी में मची हलचल : पार्थ के आगे बड़े नेता बेअसर, राउत का बड़ा दावा अजित पवार की पार्टी में मची हलचल : पार्थ के आगे बड़े नेता बेअसर, राउत का बड़ा दावा
मुंबई। संजय राउत ने महायुति सरकार पर हमला बोलते हुए दावा किया कि अजित पवार की राकांपा में सत्ता पार्थ...
मोदी ने देश को दिया नया टारगेट, विकसित भारत के लिए मांगा साथ, बोले- नई ऊर्जा और दृढ़ संकल्प के साथ बढ़ें आगे
भजनलाल शर्मा की पहल पर 32 देशों से उमड़े प्रवासी, 4 हजार से ज्यादा ने कराया रजिस्ट्रेशन
पंचायत चुनाव : चौथे चरण में 7521 प्रत्याशी मैदान में, 11 वार्डों में निर्विरोध जीत
पुलिस की कार्रवाई : बिना लाइसेंस बेच रहे थे पटाखे, 2 दुकानदारों के खिलाफ मामला दर्ज
अग्निवीरों को मिलेगा दोबारा सेना में सेवा का मौका : सेकंड टूर ऑफ ड्यूटी को मंजूरी, राजनाथ ने बताया तोहफा
लॉरेंस गैंग का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर अमेरिका में डिटेन, भारत लाने की तैयारी तेज