प्रचार के आखिरी दौर में भी कांग्रेस के दिग्गज नदारद, डोटासरा ने गठित की थी कैंपेन कमेटी
कांग्रेस की कैंपेन कमेटी कहां है
जयपुर। पंचायत चुनाव के चौथे चरण का प्रचार अंतिम दौर में है, लेकिन कांग्रेस के बड़े नेताओं की सक्रियता अब भी नजर नहीं आ रही। निकाय चुनाव में उठे सवालों के बाद पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कैंपेन कमेटी और पॉलिटिकल अफेयर कमेटी गठित की थीं, लेकिन प्रचार के निर्णायक दौर में ये कमेटियां प्रभावी भूमिका निभाती नहीं दिख रहीं। 50 से अधिक नेताओं की कैंपेन कमेटी होने के बावजूद प्रत्याशियों को अपने क्षेत्रों में बड़े नेताओं की सभा और रैलियों का इंतजार है।
प्रत्याशियों ने पार्टी कंट्रोल रूम तक प्रचार के लिए वरिष्ठ नेताओं को भेजने की मांग पहुंचाई है। नेताओं की निष्क्रियता के पीछे दिल्ली में 1 नवंबर को हुई महारैली और दीपावली को वजह बताया जा रहा है। पीसीसी महासचिव आरसी चौधरी का कहना है कि जहां प्रत्याशियों की मांग आ रही है, वहां नेता प्रचार के लिए जा रहे हैं। अभी तीन दिन शेष हैं और जिलों के दौरे का रोडमैप तैयार किया जा रहा है।

Comment List