चुनाव आयोग पर कांग्रेस का बड़ा हमला, वेणुगोपाल बोले - हर दिन खुल रही साजिश की नई परत

कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप

चुनाव आयोग पर कांग्रेस का बड़ा हमला,  वेणुगोपाल बोले - हर दिन खुल रही साजिश की नई परत
कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर वोट चोरी के जरिए लोकतांत्रिक प्रक्रिया से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। पार्टी का कहना है कि आयोग की भूमिका में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। यह महज अक्षमता नहीं, बल्कि कदाचार और साजिश का मामला है। कांग्रेस ने अमित शाह पर परिसीमन विधेयक को लेकर कथित हथकंडे अपनाने का भी आरोप लगाया।

नई दिल्ली। कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर 'वोट चोरी' के जरिये लोकतांत्रिक प्रक्रिया से खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि आयोग की संदिग्ध भूमिका के हर दिन नये खुलासे किये जा रहे हैं और उसके कामकाज में महज अक्षमता नहीं, बल्कि कदाचार और साजिश के गंभीर मामले देखने को मिल रहे हैं। पार्टी ने कहा कि वह 'वोट चोरी' के खिलाफ अभियान चला रही है और इसके साथ ही गृह मंत्री अमित की ओर से परिसीमन विधेयक को आगे बढ़ाने के लिए अपनाये जा रहे कथित हथकंडों को भी सामने ला रही है।

कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि देश के सामने मौजूद इन ज्वलंत राजनीतिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई है। संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि चुनाव आयोग का हर दिन बुरी तरह पर्दाफाश हो रहा है। यह केवल अक्षमता नहीं, बल्कि कदाचार और साजिश का जहरीला मेल है।

Tags: Congress

Post Comment

Comment List

Latest News

विलायती बाजार की तेजी का असर : सोना 500 रुपए महंगा, जानें चांदी की कितनी बढ़ी कीमतें विलायती बाजार की तेजी का असर : सोना 500 रुपए महंगा, जानें चांदी की कितनी बढ़ी कीमतें
अंतरराष्ट्रीय बाजार की तेजी से जयपुर सर्राफा बाजार में सोना-चांदी के भाव रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए। शनिवार को चांदी...
केंद्र ने पंजाब का जेल कानून चंडीगढ़ में किया लागू : 500 मीटर तक लागू होगा नो-फ्लाई जोन, कैदियों को दूसरे राज्यों में भी भेज सकेगी सरकार
Voice Of Youth: खुशियों का त्योहार है दीपावली, किसी की परेशानी का कारण न बनें
प्रदेश में पंचायत चुनाव : तीसरे चरण में पंच सरपंच चुनाव के फाइनल आंकड़े जारी, 84 फीसदी मतदान
E-20 बना 420 : जनता की गाड़ी से पेट्रोल चोरी कर रही सरकार, राहुल बोले- जांच में खुली पेट्रोल कंपनियों की पोल
पुराने वाणिज्यिक वाहनों को बदलने पर 10 साल तक टैक्स में छूट, परिवर्तन स्कीम से एनसीआर में स्वच्छ वायु और सुरक्षित परिवहन को मिलेगा बढ़ावा
न्यायालयों और जजों के आवास के लिए जल्द मिलेगी जमीन, लंबित मामलों का निपटारा करने के निर्देश