भागलपुर से जयपुर के लिए 18 नवंबर को चलेगी एकतरफा स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अतिरिक्त सुविधा
20 नवंबर तड़के पहुंचेगी जयपुर
जयपुर । रेलवे की ओर से त्यौहारों के दौरान अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए भागलपुर-जयपुर एकतरफा स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार भागलपुर-जयपुर एकतरफा स्पेशल रेलसेवा 18 नवम्बर (बुधवार) को भागलपुर से रात 9.30 बजे रवाना होकर 20 नवम्बर (शुक्रवार) को रात 3.30 बजे जयपुर पहुंचेगी।
इस स्पेशल रेलसेवा के संचालन से भागलपुर एवं जयपुर के मध्य यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा उपलब्ध होगी। यह रेलसेवा मार्ग में सुल्तानगंज, जमालपुर, अभयपुर, किऊल, मोकामा, बख्तियारपुर, पटना, दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, वाया मिर्जापुर होते हुए सूबेदारगंज, गोविन्दपुरी, इटावा, टूण्डला, ईदगाह, भरतपुर, बांदीकुई, दौसा एवं गांधीनगर जयपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

Comment List