तकनीकी कार्य से जयपुर-उदयपुर रेलसेवा प्रभावित, एक माह तक राणाप्रतापनगर तक ही जाएगी ट्रेन
तीन रेलखंडों पर 15 मिनट तक ठहराव
जयपुर। अजमेर मंडल में राणाप्रतापनगर-घोसुंडा एवं बेरछा-उदयपुर सिटी रेलखंड के बीच तकनीकी कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इसके कारण जयपुर-उदयपुर सिटी सहित कई रेलसेवाएं आंशिक रद्द, रेगुलेट एवं रीशड्यूल रहेंगी। यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन के संचालन की स्थिति जांचने की सलाह दी गई है।उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि गाड़ी संख्या 20993 जयपुर-उदयपुर सिटी रेलसेवा 19 नवंबर से 18 दिसंबर तक जयपुर से रवाना होकर राणाप्रतापनगर तक ही संचालित होगी। राणाप्रतापनगर से उदयपुर सिटी के बीच यह ट्रेन आंशिक रद्द रहेगी।
इसके अलावा मंदसौर-राणाप्रतापनगर ट्रेन 19 से 28 दिसंबर तक मावली तक ही चलेगी, जबकि वापसी में राणाप्रतापनगर-मंदसौर ट्रेन इसी अवधि में राणाप्रतापनगर के बजाय मावली से रवाना होगी। जयपुर-उदयपुर सिटी ट्रेन 19 से 28 नवंबर तक घोसुंडा-भूपालसागर करेरा, 29 नवंबर से 8 दिसंबर तक घोसुंडा-पाण्डोली तथा 9 से 18 दिसंबर तक घोसुंडा-फतेहनगर रेलखंड पर 15 मिनट रेगुलेट रहेगी। वहीं चित्तौड़गढ़-असारवा ट्रेन 19 से 28 दिसंबर तक निर्धारित समय से 40 मिनट देरी से रवाना होगी।

Comment List