त्योहार पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, जयपुर से बिहार के लिए स्पेशल ट्रेन
रेलवे ने चलाई अनारक्षित स्पेशल ट्रेन
जयपुर। रेलवे द्वारा त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा एवं अतिरिक्त यात्री यातायात के मद्देनजर राजस्थान की राजधानी जयपुर एवं बिहार के गया के मध्य सोमवार और मंगलवार को एक-एक ट्रिप अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया गया है। उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि गाड़ी संख्या 09723, जयपुर-गया स्पेशल रेलसेवा सोमवार को जयपुर से 13:30 बजे रवाना होकर अगले दिन 10:30 बजे गया पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09724, गया-जयपुर स्पेशल रेलसेवा मंगलवार को गया से 13:30 बजे रवाना होकर अगले दिन 10:50 बजे जयपुर पहुंचेगी।
यह स्पेशल रेलसेवा मार्ग में गांधीनगर जयपुर, खातीपुरा, दौसा, बांदीकुई, भरतपुर, ईदगाह, टूंडला, इटावा, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज एवं मिर्जापुर होते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस स्पेशल रेलसेवा में 13 अनारक्षित डिब्बे सहित 15 डिब्बे होंगे।

Comment List