राजस्थान स्टेट गैस को आईओटी आधारित स्मार्ट तकनीक के उपयोग पर राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित डायमण्ड अवार्ड, आईओटी तकनीक से सीएनजी स्टेशन संचालन में नवाचार

पुरस्कार उपमहाप्रबंधक विवेक श्रीवास्तव और सीपी चौधरी ने प्राप्त किया

राजस्थान स्टेट गैस को आईओटी आधारित स्मार्ट तकनीक के उपयोग पर राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित डायमण्ड अवार्ड, आईओटी तकनीक से सीएनजी स्टेशन संचालन में नवाचार

राजस्थान स्टेट गैस लिमिटेड (आरएसजीएल) को स्मार्ट गैस डिस्ट्रीब्यूशन में आईटी आधारित नवाचार के लिए नई दिल्ली में इंडिया स्मार्ट ग्रीड फोरम का डायमंड अवॉर्ड। कंपनी ने आईओटी आधारित तकनीक से सीएनजी मदर स्टेशन संचालन में रियल टाइम मॉनिटरिंग और स्वचालित प्रबंधन प्रणाली लागू।

जयपुर। राजस्थान सरकार के संयुक्त उपक्रम राजस्थान स्टेट गैस को स्मार्ट गैस डिस्ट्रीब्यूशन के क्षेत्र में आईटी आधारित तकनीक के बेहतरीन उपयोग और नवाचार के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत किया गया है। प्रबंध निदेशक रणवीर सिंह ने बताया कि नई दिल्ली में आयोजित एक गरिमामय समारोह में इंडिया स्मार्ट ग्रीड फोरम द्वारा आरएसजीएल को डायमण्ड अवार्ड से सम्मानित किया है। आरएसजीएल की और से यह पुरस्कार उपमहाप्रबंधक विवेक श्रीवास्तव और सीपी चौधरी ने प्राप्त किया।

प्रबंध निदेशक रणवीर सिंह ने बताया कि आरएसजीएल को यह पुरस्कार मदर स्टेशन पर आईओटी आधारित स्मार्ट तकनीक के प्रभावी उपयोग और नवाचार के लिए दिया गया है। राजस्थान गैस द्वारा उन्नत आईओटी तकनीक का उपयोग करते हुए सीएनजी स्टेशन का संचालन रियल टाइम निगरानी सिस्टम के आधार पर पूरी तरह से तकनीक आधार पर किया जा रहा है। इससे डेटा एकीकरण, स्वचालित प्रबंधन, डिस्पेंसर, कंप्रेशर, परिचालन डाटा, मोनिटरिंग, ट्रेकिंग, शेड्यूलिंग, जैसी सभी संबधित गतिविधियां आईओटी प्लेटफार्म के माध्यम से किया जा रहा है।

उपमहाप्रबंधक विवेक श्रीवास्तव व श्री सीपी चौधरी ने बताया कि आरएसजीएल के सीएनजी मदर स्टेशन के इस ऑटोमाइजेशन से कार्य में पारदर्शिता और रियल टाइम मोनेटरिंग व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। उन्होंने बताया कि इससे मूल्य संशोधन प्रक्रिया भी अधिक सटीक और केन्द्रीकृत तरीके से हो सकी है। उन्होंने बताया कि सीएनजी स्टेशनों के ऑटोमाइजेशन की दिशा में यह बढ़ता कदम है।

 

Read More प्रदेश में रसोई गैस किल्लत : 14 लाख गैस बुकिंग पेंडिंग, रोज 3 लाख सप्लाई; 2.50 लाख नई बुकिंग

Post Comment

Comment List

Latest News

कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय आंदोलन में महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत नींव : वह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत, खड़गे बोले- जेल जाने के बावजूद राजनीतिक उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर रही अडिग कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय आंदोलन में महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत नींव : वह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत, खड़गे बोले- जेल जाने के बावजूद राजनीतिक उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर रही अडिग
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कस्तूरबा गांधी की जयंती पर उन्हें महिला सशक्तिकरण की मजबूत नींव और प्रेरणा का प्रतीक...
अशोक गहलोत का भाजपा पर हमला : झांसा देने वालों को माफ नहीं करेगी राजस्थान की जनता, कहा- कांग्रेस की योजनाओं को किया कमजोर
व्यापार राजस्थान सेमिनार शुरू : देशभर के ऑटो मोबाइल डीलर्स हुए शामिल, विशेषज्ञ के साथ हो रहा मंथन
कृषि की पैदावार बढ़ाना और लागत कम करना समय की आवश्यकता : एकीकृत कृषि प्रणाली अपनाएं किसान, शिवराज ने कहा- इंटीग्रेटेड फार्मिंग मॉडल को अपनाने पर 2 लाख की कर सकते है आमदनी
अशोक गहलोत ने किया अखिलेश के बयान का समर्थन : भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा- मुखिया दौरों में व्यस्त
राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड की 9वीं बैठक : जन विश्वास संशोधन से व्यापार सुगमता को मिलेगा बढ़ावा, छोटे व्यापारियों को राहत
कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला : भू-राजनीतिक परिदृश्य में भारत की रणनीतिक स्थिति पर उठाए सवाल, जयराम बोले- देश ने गंवाया अपने राजनयिक नेतृत्व को साबित करने का अवसर