पीएफआई का सदस्य गिरफ्तार : 3 साल से चल रहा था फरार, एनआईए ने एयरपोर्ट से दबोचा
एनआईए ने उसके घर की तलाशी ली
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से लौटा था, तभी एनआईए ने उसे हिरासत में ले लिया गया।
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से जुड़े एक मामले में पिछले 3 साल से फरार चल रहे एक आरोपी को कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से लौटा था, तभी एनआईए ने उसे हिरासत में ले लिया गया।
यह आरोपी केरल के मलप्पुरम जिले के वलांचेरी निवासी मोइदीनकुट्टी पी. है और वह केरल में पीएफआई के शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण का समन्वयक था। वह सितंबर 2022 में मामला दर्ज होने के बाद से ही फरार हो गया था। जांच के दौरान एनआईए ने उसके घर की तलाशी ली, जहां से कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए थे।
Tags: arrested
Related Posts
Post Comment
Latest News
15 Apr 2026 18:52:43
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मांड्या में 'विकसित भारत' के लिए नौ संकल्पों का मंत्र दिया। उन्होंने जल संरक्षण, 'एक पेड़...

Comment List