पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला

पुलिस की पिछले काफी समय से नजर थी

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला

पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला में 21.40 ग्राम हेरोइन, जस्सा सिंह मार्ग पर कार से 24.3 किलो डोडा पोस्त व 21,400 प्रेगाबलीन कैप्सूल, जबकि अन्य जगहों से भी हेरोइन बरामद। सभी पर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज।

श्रीगंगानगर। राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले में पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्र में मादक पदार्थ बरामद करके एक महिला सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सू्त्रों ने बताया कि सीमावर्ती मटीली राठान थाना क्षेत्र में को मिर्जावाला गांव में जसवीर सिंह मजहबी सिख (28) को गिरफ्तार करके उससे 21.40 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया गया। कोतवाली थाना क्षेत्र में जस्सा सिंह मार्ग पर बसंती चौक के नजदीक कार में जा रहे मनप्रीत सिह रामगढिय़ा (31) को रोककर कार की तलाशी ली गयी, तो उसमें 24 किलो 300 ग्राम डोडा पोस्त और नशीले पदार्थ के रूप में इस्तेमाल किये जाने वाले 21 हजार 400 प्रेगाबलीन कैप्सूल बरामद हुए।

इसी प्रकार हिंदूमलकोट थाना क्षेत्र में सादुलशहर में करडवाला मार्ग पर एक महिला अनमोलसे तीन ग्राम 220 मिलीग्राम हेरोइन बरामद की। वह अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी। उस पर पुलिस की पिछले काफी समय से नजर थी। इसके अलावा हिंदूमलकोट थाना क्षेत्र में गांव पक्की के रेलवे स्टेशन के पास अर्शदीप सिंह को गिरफ्तार करके उससे 3.66 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने बताया कि इन सभी आरोपियों के खिलाफ मादक द्रव्य एवं मनोत्तेजक पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Tags: arrested

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ