ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल

आरोपी डिलीवरी कर्मी के लिए फर्जी लिंक भेजते थे

ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल

वैशाली नगर थाना क्षेत्र में ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार और एक को निरुद्ध किया। आरोपी महंगे प्रीपेड ऑर्डर बुक कर रिफंड लेते और असली ओटीपी दिखाकर पार्सल भी हथिया लेते थे। गिरोह अलवर सहित जयपुर, भिवाड़ी, गुड़गांव में सक्रिय था। जांच जारी है।

अलवर। राजस्थान में अलवर के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक को निरुद्ध किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शरण कांबले ने बताया कि ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑपरेशन योगेश कुमार शर्मा ने मामला दर्ज कराया था कि पिछले वर्ष अक्टूबर से दिसंबर के बीच एक गिरोह द्वारा बार-बार उच्च मूल्य के प्रीपेड ऑर्डर दिये गये, जिनमें गोल्ड कॉइन एवं अन्य महंगे सामान शामिल थे। जैसे ही डिलीवरी कर्मी पार्सल लेकर निकलते, आरोपी ऑर्डर रद्द करवाकर रिफंड लेने की प्रक्रिया शुरू करवा देते थे। रिफंड मिलते ही आरोपी असली ओटीपी दिखाकर डिलीवरी कर्मियों से या डिलीवरी केंद्र पहुंचकर पार्सल प्राप्त कर लेते थे। इस तरह आरोपी रिफंड और सामान दोनों हासिल कर लेते थे।

उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच में सामने आया कि आरोपी डिलीवरी कर्मी के लिए फर्जी लिंक भेजते थे, जिससे रिटर्न प्रक्रिया उनके नियंत्रण में आ जाती थी। इसके बाद वे डिलीवरी कंपनी से असली ओटीपी प्राप्त करके पार्सल अपने कब्जे में ले लेते थे। कांबले ने बताया कि यह अलग-अलग नंबर से आईडी बनाते थे और ज्यादातर इन्होंने ब्लू डॉट कंपनी के साथ धोखाधड़ी की है। इनमें से दो आरोपी अलग-अलग लोगों के रजिस्टर्ड नंबर लेकर आईडी बनाते थे। ये लोग काफी समय से इस तरीके की धोखाधड़ी कर रहे हैं। इस गिरोह ने अलवर जिले के थानागाजी जयपुर बहरोड गुडग़ांव कोटपूतली में भी धोखाधड़ी की है। वर्तमान में हरियाणा के गुडग़ांव में रहकर धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दे रहे थे। मामले की जांच जारी है।

Tags: arrested

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ