आप ने की संगठन को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाने की घोषणा : राजस्थान में 10 हजार से अधिक सभाएं करेगी पार्टी, बैठक में लिया निर्णय

संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया

आप ने की संगठन को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाने की घोषणा : राजस्थान में 10 हजार से अधिक सभाएं करेगी पार्टी, बैठक में लिया निर्णय

आम आदमी पार्टी ने राजस्थान में संगठन को मजबूत करने के लिए बड़ा अभियान शुरू करने का फैसला किया है। आने वाले महीनों में प्रदेशभर में 10 हजार से अधिक सभाएं आयोजित होंगी। पिंक सिटी प्रेस क्लब में हुई राज्य स्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया गया। प्रभारी धीरज टोकस ने पदाधिकारियों को बूथ स्तर तक संगठन मजबूत कर जनता के बीच पार्टी की नीतियां पहुंचाने के निर्देश दिए।

जयपुर। आम आदमी पार्टी ने राजस्थान में संगठन को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाने की घोषणा की है। इसके तहत आने वाले कुछ महीनों में प्रदेश भर में 10 हजार से अधिक सभाएं आयोजित की जाएंगी। जयपुर के पिंक सिटी प्रेस क्लब में आयोजित राज्य स्तरीय पदाधिकारी बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में राजस्थान प्रभारी धीरज टोकस और नवनियुक्त सह प्रभारियों के साथ प्रदेश, जिला तथा अग्रिम संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक में प्रदेश में संगठन विस्तार और आगामी चुनावों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। पार्टी नेतृत्व ने सभी पदाधिकारियों को संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के निर्देश दिए। प्रभारी धीरज टोकस ने बताया कि आम आदमी पार्टी आने वाले महीनों में पूरे राजस्थान में जनसभाओं के माध्यम से जनता के बीच जाएगी और संगठन को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन सभाओं के जरिए पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

Tags: aap

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

युवती ने दी रेप केस में फंसाने की धमकी : युवक से ऐंठे 13 लाख रुपए, जानें पूरा मामला युवती ने दी रेप केस में फंसाने की धमकी : युवक से ऐंठे 13 लाख रुपए, जानें पूरा मामला
जयपुर में एक युवक को नौ साल तक लगातार ब्लैकमेल कर 13 लाख रुपए वसूलने का मामला सामने आया। पड़ोसी...
शर्मनाक! दिल्ली में दो संदिग्धों ने किया पुलिस पर हमला ; चाकू से वार कर हुए फरार, आरोपियों की तलाश जारी
राज काज में क्या है खास, जानें
नोट टू ड्रग्स वॉकअप जयपुर अभियान : नशे का जाल ऐसा, हर वारदात के पीछे नशा ही वजह
सुरों की ‘आशा’ हुई मौन : मशहूर गायिका आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन, 20 भाषाओं में गाए 12 हजार गाने
रॉयल राजस्थान की रॉयल बेटियां : देश से दुनिया तक गूंजता नाम, ग्लैमर के मंच पर आत्मविश्वास की चमक
अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत नाकाम : दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर दोष मढ़ा, दोनों देश लौटे अपने देश