‘अनहद’ में सरोद का जादू : जयपुर में शास्त्रीय संगीत की सुरमयी संध्या, रूबरू होंगे अमजद अली खान

कार्यक्रम आर.आई.सी के मुख्य सभागार में शाम 6:30 बजे से आयोजित 

‘अनहद’ में सरोद का जादू : जयपुर में शास्त्रीय संगीत की सुरमयी संध्या, रूबरू होंगे अमजद अली खान

पर्यटन विभाग और स्पिक मैके की “अनहद” संगीत श्रृंखला की सातवीं कड़ी शनिवार शाम आयोजित। आरआईसी सभागार में पद्मविभूषण सरोद वादक अमजद अली खान सरोद वादन की प्रस्तुति। कार्यक्रम शाम 6:30 बजे शुरू। तबले पर रोहन बोस और जुहेब खान संगत करेंगे।

जयपुर। पर्यटन विभाग व स्पिक मैके के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “अनहद” संगीत श्रृंखला की सातवीं कड़ी शनिवार शाम जयपुर के संगीत प्रेमियों के लिए खास संगीतमय अनुभव लेकर आएगी। विश्वविख्यात सरोद वादक और पद्मविभूषण सम्मानित अमजद अली खान अपनी अद्वितीय सरोद वादन शैली से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।

यह कार्यक्रम आर.आई.सी के मुख्य सभागार में शाम 6:30 बजे से आयोजित होगा। प्रस्तुति के दौरान तबले पर रोहन बोस और जुहेब खान संगत करेंगे।

सरोद की समृद्ध परंपरा के ध्वजवाहक अमजद अली खान अपने विलक्षण राग विस्तार और मधुर अभिव्यक्ति के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध हैं। आयोजकों के अनुसार “अनहद” श्रृंखला के माध्यम से देश के श्रेष्ठ कलाकारों को जयपुर के मंच पर लाकर शास्त्रीय संगीत और सांस्कृतिक चेतना को नई ऊर्जा देने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय आंदोलन में महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत नींव : वह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत, खड़गे बोले- जेल जाने के बावजूद राजनीतिक उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर रही अडिग कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय आंदोलन में महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत नींव : वह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत, खड़गे बोले- जेल जाने के बावजूद राजनीतिक उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर रही अडिग
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कस्तूरबा गांधी की जयंती पर उन्हें महिला सशक्तिकरण की मजबूत नींव और प्रेरणा का प्रतीक...
अशोक गहलोत का भाजपा पर हमला : झांसा देने वालों को माफ नहीं करेगी राजस्थान की जनता, कहा- कांग्रेस की योजनाओं को किया कमजोर
व्यापार राजस्थान सेमिनार शुरू : देशभर के ऑटो मोबाइल डीलर्स हुए शामिल, विशेषज्ञ के साथ हो रहा मंथन
कृषि की पैदावार बढ़ाना और लागत कम करना समय की आवश्यकता : एकीकृत कृषि प्रणाली अपनाएं किसान, शिवराज ने कहा- इंटीग्रेटेड फार्मिंग मॉडल को अपनाने पर 2 लाख की कर सकते है आमदनी
अशोक गहलोत ने किया अखिलेश के बयान का समर्थन : भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा- मुखिया दौरों में व्यस्त
राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड की 9वीं बैठक : जन विश्वास संशोधन से व्यापार सुगमता को मिलेगा बढ़ावा, छोटे व्यापारियों को राहत
कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला : भू-राजनीतिक परिदृश्य में भारत की रणनीतिक स्थिति पर उठाए सवाल, जयराम बोले- देश ने गंवाया अपने राजनयिक नेतृत्व को साबित करने का अवसर