एसओजी की कार्रवाई : 25 हजार का ईनामी डमी अभ्यर्थी गिरफ्तार, असली अभ्यर्थियों की परीक्षा देकर कराता था पास

सली परीक्षार्थी की जगह परीक्षा में शामिल हुआ था

एसओजी की कार्रवाई : 25 हजार का ईनामी डमी अभ्यर्थी गिरफ्तार, असली अभ्यर्थियों की परीक्षा देकर कराता था पास

जयपुर नगर निगम आयुक्त ने चारदिवारी क्षेत्र का औचक निरीक्षण कर अवैध बैनर-पोस्टर और सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताई। मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश। सड़कों पर घूम रहे बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए भी आदेश। निरीक्षण की खबर मिलते ही जोन अधिकारियों में हड़कंप हो गया, अनुपस्थित अधिकारियों को भी फटकार लगी।

जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर सहायक अभियंता परीक्षा में बैठे डमी अभ्यर्थी को एसओजी ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नकल माफिया से सांठ-गांठ कर प्रतियोगी परीक्षाओं में असली अभ्यर्थियों की परीक्षा देकर उन्हें पास कराता था। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपए का इनाम था, जिससे पूछताछ कर पर्चा नकल-लीक माफिया के नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। एडीजी (एसओजी) विशाल बंसल के अनुसार मामला राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर सहायक अभियंता (सिविल स्वायत्त शासन विभाग) की ओर से यह परीक्षा 21 मई-2023 को आयोजित हुई थी, जिसमें आरोपी बड़ी रकम की डील कर असली परीक्षार्थी की जगह परीक्षा में शामिल हुआ था।

12वीं पास आरोपी बना मास्टर माइंड: एसओजी ने डमी कैंडिडेट गुरदीप दास (31) गांव पातन आजाद नगर हिसार हरियाणा को गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद 12वीं पास है। मास्टर माइंड प्रतियोगी परीक्षाओं में डमी कैंडिडेट बनकर परीक्षा पास कराने में माहिर है। उसने असली अभ्यर्थी इंद्राज सिंह की जगह परीक्षा दी। इंद्राज के प्रवेश पत्र पर लगे फोटो में छेड़छाड़ की गई। अभ्यर्थी इंद्राज सहित परमेश्वर और सलमान को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। खुलासा हुआ कि आरोपी ने गुरदीप दास गैंग के साथ मिलकर ब्लूटुथ डिवाइस से नकल की, जिससे असली अभ्यर्थी इंद्राज पास हो गया। आरोपी के खिलाफ प्रदेश में 4 और हरियाणा में 3 मामले दर्ज हैं।

Tags: arrested

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ