इनामी बदमाश सिलीगुड़ी से गिरफ्तार : 2 भाईयों ने मिलकर रचा करोड़ों की ठगी का चक्रव्यूह, जानें किससे कितने ठगे

खातों से लेन-देन करना सामने आया है

इनामी बदमाश सिलीगुड़ी से गिरफ्तार : 2 भाईयों ने मिलकर रचा करोड़ों की ठगी का चक्रव्यूह, जानें किससे कितने ठगे

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों के पास ठगी के करीब 26 करोड़ रुपए मिले और बैंक खातों से लेन-देन करना सामने आया है।

जयपुर। बनीपार्क थाना पुलिस ने 10-10 हजार रुपए के दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी सगे भाई हैं, जिन पर ठगी समेत अन्य धाराओं में करीब एक दर्जन से भी ज्यादा मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस उपायुक्त पश्चिम हनुमान प्रसाद ने बताया कि आरोपी विनय उर्फ बिनय पोद्दार अग्रवाल और विकास उर्फ बिकास पोद्दार निवासी बनीपार्क हाल बास्को कॉलोनी भक्ति नगर जलपाईगुडी पश्चिम बंगाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने प्रकरण में शामिल 10 लोगों को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों के पास ठगी के करीब 26 करोड़ रुपए मिले और बैंक खातों से लेन-देन करना सामने आया है।

किससे कितने ठगे जाने

पुलिस के अनुसार हैदराबाद के व्यवसायी नन्दकिशोर से 5.55 करोड़, कलकत्ता के दिलीप अग्रवाल से 3.09 करोड़, इंदौर के नावेद हसन से 4.80 करोड़, बनीपार्क के अजय कुमार जैन से आठ करोड़, गोपाल लाल शर्मा से 1.25 करोड़, रविन्द्र फतेहपुरिया से 25 लाख, महेश चंद मीणा से 2.50 करोड़ रेडियोएक्टिव पदार्थ आर्टिकल 192, चश्मा, पेन्टिंग और सुलेमानी माला के नाम पर ठगे गए।

व्यापारियों को यूं बनाते थे निशाना

Read More औद्योगिक इकाइयों में प्रदूषण की जांच को लेकर विधायक ​गीता बरबड़ ने बोला राज्य सरकार पर हमला, कहा-घोड़ावत में संचालित औद्योगिक इकाई द्वारा हो रहा सबसे ज्यादा प्रदूषण

डीसीपी के अनुसार आरोपी अलग-अलग फर्जी फर्म के नाम पर जयपुर, मुम्बई, समेत अन्य जगहों पर कार्यालय खोल कर रेडियोएक्टिव पदार्थ, दुर्लभ पेन्टिंग, मैजिकल मिरर, चश्मा और करामाती सुलेमानी माला बेचने के जाल में फंसा कर ग्राहक को मुनाफे के साथ मंहगे दामों में बेचा जाता था। आगरा रोड पर अजय सिंह के फार्म हाउस पर टेस्टिंग करते हैं जिसके करोड़ों रुपए बसूल किए जाते हैं। बार-बार टेस्टिंग फैल करने और दोबारा टेस्ट करने के लिए करोड़ो रुपए लेते हैं। आगरा रोड और अजमेर रोड स्थित फार्म हाऊस से दुर्लभ पेंटिग, माला, चश्मा, बरामद किए हैं।

Read More फर्जी फर्में बना बैंक से लिया लोन : 7 साल की कैद, जांच अधिकारियों पर भी कार्रवाई के आदेश

 

Read More विधायक जयकृष्ण पटेल ने उठाया ट्राइबल एरिया में भर्ती नही होने का मुद्दा, गजेंद्र खींवसर ने कहा-आगामी 25000 भर्तियों में दी जाएगी ट्राइबल एरिया को प्राथमिकता

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Tags: arrested

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह