औद्योगिक इकाइयों में प्रदूषण की जांच को लेकर विधायक ​गीता बरबड़ ने बोला राज्य सरकार पर हमला, कहा-घोड़ावत में संचालित औद्योगिक इकाई द्वारा हो रहा सबसे ज्यादा प्रदूषण

घोड़ावत औद्योगिक इकाई से प्रदूषण का मामला गरमाया

औद्योगिक इकाइयों में प्रदूषण की जांच को लेकर विधायक ​गीता बरबड़ ने बोला राज्य सरकार पर हमला, कहा-घोड़ावत में संचालित औद्योगिक इकाई द्वारा हो रहा सबसे ज्यादा प्रदूषण
राजस्थान विधानसभा में विधायक गीता बरबड़ ने घोड़ावत में संचालित उद्योगों द्वारा फैलाए जा रहे प्रदूषण का मुद्दा उठाया। पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने आश्वस्त किया कि प्रदूषण नियंत्रण मंडल द्वारा इकाई का पुन: निरीक्षण कराया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर सख्त कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

जयपुर: राजस्थान विधानसभा में गुरुवार को घोड़ावत में संचालित औद्योगिक इकाई द्वारा प्रदूषण का प्रश्न उठा।  विधायक गीता बरबड़ ने यह प्रश्न उठाया। विधायक के मुद्दे पर पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने जवाब देते हुए कहा कि दोबारा निरीक्षण करेंगे। फैसला करेंगे कि उद्योग प्रदूषण फैला रहे हैं या नहीं फैला रहे। संजय शर्मा ने कहा कि प्रदूषण मंडल द्वारा निरीक्षण किया जाता है। कमी पाई जाती है तो नियम प्रक्रिया के अनुसार कार्यवाही की जाती है। अभी तक किसी ग्रामवासी के द्वारा जिलाधिकारी या प्रदूषण मंडल में शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

कर चोरी पर विभाग का बड़ा प्रहार, छह प्रतिष्ठानों से एक करोड़ रुपये से अधिक जमा कर चोरी पर विभाग का बड़ा प्रहार, छह प्रतिष्ठानों से एक करोड़ रुपये से अधिक जमा
प्रदेश में कर चोरी के खिलाफ वाणिज्यिक कर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच की।...
फिलीपींस: राजनाथ सिंह ने की अमेरिकी रक्षा मंत्री से मुलाकात, दोनों देशों के 10 साल के डिफेंस प्लान की समीक्षा 
आरयूएचएस में व्हाइट कोट सेरेमनी, मुख्य सचिव बोले- सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं
आंध्र प्रदेश: चक्रवाती तूफान 'अर्नब' ने उत्तरी जिलों में मचाई तबाही, दो लोगों की मौत
"भैरव का भरम" का ट्रेलर लॉन्च, अंधविश्वास पर विज्ञान की जीत की कहानी
महाराष्ट्र : भाजपा का दावा, विकास परियोजनाओं के खिलाफ कांग्रेस की रणनीति
ईरान के खिलाफ युद्ध पर अमेरिका के 47.1 अरब डॉलर खर्च, हथियारों की भरपाई पर बड़ा खर्च