मुरलीपुरा में सामूहिक गणगौर पूजन 15 मार्च को, नव विवाहिताओं को मिलेगा नखराली गणगौर सम्मान

अखंड सौभाग्य की कामना के साथ होगा हवन 

मुरलीपुरा में सामूहिक गणगौर पूजन 15 मार्च को, नव विवाहिताओं को मिलेगा नखराली गणगौर सम्मान

मुरलीपुरा स्थित विकासनगर में 15 मार्च को सामूहिक गणगौर-ईसर पूजन। सुबह 8 से 10 बजे तक पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ और 10 से 11 बजे तक पूजन आयोजित। कार्यक्रम में पारंपरिक वेशभूषा वाली महिलाओं को “नखराली गणगौर” तथा दो वृद्ध महिलाओं को “बूढ़ी गणगौर” सम्मान।

जयपुर। चैत्र मास के पावन अवसर पर सुहाग पर्व गणगौर के उपलक्ष्य में मुरलीपुरा के मैन विकासनगर में गौरव बाल निकेतन स्कूल के पास होली चौराहे पर 15 मार्च को सुबह 10 से 11 बजे तक सामूहिक गणगौर-ईसर पूजन समारोह का आयोजन किया जाएगा। आयोजन स्थल पर पूजन सामग्री की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु सहज रूप से इस पूजन में भाग ले सकें। विशेष आकर्षण के रूप में श्री गोविंद देव जी मंदिर से लाए गए गणगौर-ईसर स्वरूप का विशेष पूजन किया जाएगा। कार्यक्रम में सुहागिन महिलाओं की सहभागिता को प्रोत्साहित करने के लिए पारंपरिक वेशभूषा में सजी-धजी तीन महिलाओं को नखराली गणगौर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त समाज की दो वयोवृद्ध माताओं को बूढ़ी गणगौर सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। सम्मान स्वरूप सुहाग सामग्री और स्मृति चिह्न प्रदान किया जाएगा। आयोजन में गायत्री शक्तिपीठ ब्रह्मपुरी, गायत्री चेतना केन्द्र मुरलीपुरा, विकास नगर विकास समिति मुरलीपुरा तथा नवयुवक मंडल विकास नगर का विशेष सहयोग रहेगा।

विकासनगर विकास समिति के अध्यक्ष पन्नालाल तंवर ने बताया कि क्षेत्र की माता-बहनों एवं श्रद्धालुओं से सपरिवार उपस्थित होकर इस धार्मिक आयोजन में भाग लेने और भारतीय संस्कृति की परंपराओं को सशक्त बनाने का आह्वान किया जा रहा है।। आसपास के क्षेत्र घर-घर जाकर आयोजन का आमंत्रण दिया जा रहा है।

कार्यक्रम संयोजक अरुण कुमार पंसारी ने बताया कि इस प्रकार के सामूहिक धार्मिक कार्यक्रम समाज में संस्कृति, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना को सुदृढ़ करने का माध्यम बनते हैं। कार्यक्रम की तैयारियां क्षेत्रवासियों के सहयोग से उत्साहपूर्वक की जा रही हैं।

अखंड सौभाग्य की कामना के साथ होगा हवन :

Read More जयपुर इंटरनेशनल मार्केट : दोनों कीमती धातुओं में तेजी, जानें क्या है भाव

इससे पूर्व सुबह  आठ से दस बजे तक नि:शुल्क पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ आयोजित किया जाएगा। जिसमें श्रद्धालु आहुतियां देकर पुण्य लाभ प्राप्त करेंगे। अखंड सुख-सौभाग्य के लिए सौभाग्यवती महिलाएं खासकर नव विवाहिताएं मां पार्वती का ध्यान कर विशेष आहुतियां प्रदान कर सकेंगी। यज्ञ पूरी तरह निशुल्क है। कोई भी सामग्री लाने की आवश्यक्ता नहीं है।  मनु महाराज के सान्निध्य में होने वाले आयोजन का दीप प्रज्जवलन पं. कृष्णा शर्मा करेंगे। इसके बाद प्रात: 10 बजे से 11 बजे तक सामूहिक गणगौर-ईसर पूजन का आयोजन होगा।

Read More दोहरीकरण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित : निर्धारित तिथियों पर देरी और बदले रूट से संचालन, जानें

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ईरान में मिशन अभी पूरा नहीं हुआ : मोसाद प्रमुख डेविड बार्निया ने कहा-मिशन तभी समाप्त होगा जब ईरान में राजनीतिक शासन बदल जाएगा ईरान में मिशन अभी पूरा नहीं हुआ : मोसाद प्रमुख डेविड बार्निया ने कहा-मिशन तभी समाप्त होगा जब ईरान में राजनीतिक शासन बदल जाएगा
इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद के प्रमुख डेविड बार्निया ने स्पष्ट किया है कि ईरान में उनका अभियान तब तक नहीं...
कांग्रेस ने परिसीमन को लेकर केंद्र पर बोला हमला : प्रतिनिधित्व वाले आश्वासनों पर उठाया सवाल, जनता को जानबूझकर धोखा देने का लगाया आरोप
विकास के नाम पर खेजड़ी के वृक्षों पर चली आरी : दो गांवों की रोही में 50 से ज्यादा वृक्षों का सफाया, वन प्रेमियों में रोष
कच्चा तेल फिर 95 डॉलर के करीब, जानें दाम बढ़ने के कारण
शादी की चौथी सालगिरह पर आलिया-रणबीर का खास सेलिब्रेशन : बर्फीली वादियों से शेयर की तस्वीरें-वीडियो, जानें अभिनेत्री ने क्या कहा
असम CM हिमंता की पत्नी पर विवादित टिप्पणी मामला : सुप्रीम कोर्ट से पवन खेड़ा को बड़ा झटका, अंतरिम जमानत पर स्टे
Weather Update : प्रदेश में गर्मी के तेवर हुए तीखे, लू की चपेट में ज्यादातर जिले, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम