6 लाख में स्कॉर्पियो दिलाने व क्रिप्टो निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी : गिरोह का एजेंट सुरेश सैनी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 

आमजन से सतर्क रहने की अपील 

6 लाख में स्कॉर्पियो दिलाने व क्रिप्टो निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी : गिरोह का एजेंट सुरेश सैनी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 

राजस्थान एसओजी ने क्रिप्टो और ऑनलाइन निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह के सदस्य सुरेश सैनी को गिरफ्तार। आरोप है कि गिरोह ने फर्जी वेबसाइट और योजनाओं से करीब 82 हजार लोगों से लगभग 20 करोड़ रुपए ठगे। आरोपी ने ग्रामीणों से 3.5 करोड़ रुपए जुटाए।

जयपुर। सोशल मीडिया, क्रिप्टो करेंसी और आकर्षक निवेश योजनाओं के नाम पर आमजन से करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए राजस्थान पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप (एसओजी) ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है।

एसओजी के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस विशाल बंसल ने बताया कि प्रकरण संख्या 45/2025 दिनांक 20 सितंबर 2025 में दर्ज मामले में आरोपी सुरेश सैनी (34) पुत्र गुलाबराम, निवासी बीरानी, थाना भोपालगढ़, जिला जोधपुर को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं तथा अनियमित जमा योजना प्रतिबंध अधिनियम, 2019 के तहत मामला दर्ज है।

सोशल मीडिया पर निगरानी के दौरान खुलासा :

एसओजी को सूचना मिली थी कि जोधपुर क्षेत्र में कुछ लोग सोशल मीडिया के माध्यम से आकर्षक निवेश योजनाओं का लालच देकर भोली-भाली जनता से धन एकत्रित कर रहे हैं और असंभव रिटर्न देने का झूठा वादा कर रहे हैं। सूचना के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

Read More 5 हजार के इनामी आरोपी अरबाज उर्फ काला गिरफ्तार, आरोपी से पूछताछ जारी

उप महानिरीक्षक पुलिस परिस देशमुख के निर्देशन और अनुसंधान अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक रोहित श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने जांच करते हुए आरोपियों की भूमिका उजागर की।

Read More ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट 2026 का आयोजन : मुख्यमंत्री ने किया कार्यक्रम का उद्घाटन, कहा- किसान सशक्त तो राष्ट्र समृद्ध, एग्रीटेक से बदलेगी खेती की तस्वीर

फर्जी वेबसाइट से 82 हजार लोगों को जोड़ा :

Read More Weather Update : राजस्थान में बढ़ी गर्मी की मार, अधिकांश जिलों में हीटवेव अलर्ट

जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी बंशीलाल उर्फ प्रिन्स सैनी ने सॉफ्टवेयर डेवलपर रजनीश कुमार के साथ मिलकर www.harvestusdt.com  नाम से वेबसाइट बनवाई। इस वेबसाइट पर 250 रुपये में आईडी बनाकर करीब 82 हजार लोगों को जोड़ा गया और उनसे लगभग 2 करोड़ रुपये वसूले गए।

इसके बाद आरोपियों ने हार्वेस्ट एआई टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड नाम से कंपनी बनाई, जिसमें प्रिन्स सैनी खुद निदेशक और उसकी मंगेतर ममता सैनी सह-निदेशक बनाई गई। कंपनी के माध्यम से सोशल मीडिया पर “HVT Crypto Coin” लॉन्च करने और उसे क्रिप्टो एक्सचेंज पर सूचीबद्ध कराने का झूठा प्रचार किया गया।

स्कॉर्पियो व फॉर्च्यूनर देने का लालच :

लोगों को निवेश के लिए आकर्षित करने हेतु कई इनामी योजनाएँ चलाई गईं। इसमें 5.90 लाख रुपये में स्कॉर्पियो और 12 लाख रुपये में फॉर्च्यूनर देने जैसे प्रलोभन फेसबुक और इंस्टाग्राम पर बड़े पैमाने पर प्रचारित किए गए।

इन योजनाओं के जरिए 2360 रुपए प्रति आईडी के हिसाब से 336 ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के माध्यम से
2.20 करोड़ रुपये रेजरपे पेमेंट गेटवे,
51.34 लाख रुपये डीसीबी बैंक और
20.21 लाख रुपये बैंक ऑफ इंडिया
में जमा कराए गए। इस तरह कुल करीब 4.92 करोड़ रुपये ऑनलाइन प्राप्त किए गए।

“डबल सेंचुरी रिवार्ड सेरेमनी” में 15 करोड़ की ठगी :

आरोपियों ने 15 अक्टूबर 2025 को भोपालगढ़ में “डबल सेंचुरी रिवार्ड सेरेमनी” कार्यक्रम आयोजित कर 250 स्कॉर्पियो गाड़ियां देने की घोषणा की। इस कार्यक्रम के जरिए 251 लोगों से करीब 15 करोड़ रुपये की ठगी की गई।

सुरेश सैनी ने ग्रामीणों से 3.5 करोड़ जुटाए :

जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी सुरेश सैनी ने ग्रामीण क्षेत्रों में 6 लाख रुपये में स्कॉर्पियो दिलाने का लालच देकर 56 लोगों से करीब 3.5 करोड़ रुपये एकत्रित किए।

इसके अलावा उसने मुख्य आरोपी की कंपनी में 1173 आईडी लगवाकर लगभग 28 लाख रुपये क्रिप्टो और सोशल मीडिया निवेश के नाम पर जमा करवाए। कमीशन के रूप में उसे अपने भाई के नाम से एक स्कॉर्पियो वाहन मिला था, जिसे एसओजी ने जब्त कर लिया है।

आरोपी को पुलिस रिमांड पर भेजा :

सुरेश सैनी को जयपुर महानगर द्वितीय के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे 12 मार्च 2026 तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

इस मामले में पहले ही मुख्य आरोपी बंशीलाल उर्फ प्रिन्स सैनी, ममता भाटी और दिनेश बागड़ी को गिरफ्तार कर 18 दिसंबर 2025 को अदालत में चालान पेश किया जा चुका है।

आमजन से सतर्क रहने की अपील :

एसओजी ने आमजन से अपील की है कि किसी भी ऊंचे मुनाफे वाली योजना, क्रिप्टो करेंसी, ऑनलाइन ट्रेडिंग या सोशल मीडिया आधारित निवेश प्रस्ताव में पैसा लगाने से पहले उसकी विश्वसनीयता और कानूनी स्थिति की पूरी जांच जरूर करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाना या एसओजी को दें।

Post Comment

Comment List

Latest News

कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय आंदोलन में महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत नींव : वह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत, खड़गे बोले- जेल जाने के बावजूद राजनीतिक उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर रही अडिग कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय आंदोलन में महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत नींव : वह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत, खड़गे बोले- जेल जाने के बावजूद राजनीतिक उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर रही अडिग
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कस्तूरबा गांधी की जयंती पर उन्हें महिला सशक्तिकरण की मजबूत नींव और प्रेरणा का प्रतीक...
अशोक गहलोत का भाजपा पर हमला : झांसा देने वालों को माफ नहीं करेगी राजस्थान की जनता, कहा- कांग्रेस की योजनाओं को किया कमजोर
व्यापार राजस्थान सेमिनार शुरू : देशभर के ऑटो मोबाइल डीलर्स हुए शामिल, विशेषज्ञ के साथ हो रहा मंथन
कृषि की पैदावार बढ़ाना और लागत कम करना समय की आवश्यकता : एकीकृत कृषि प्रणाली अपनाएं किसान, शिवराज ने कहा- इंटीग्रेटेड फार्मिंग मॉडल को अपनाने पर 2 लाख की कर सकते है आमदनी
अशोक गहलोत ने किया अखिलेश के बयान का समर्थन : भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा- मुखिया दौरों में व्यस्त
राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड की 9वीं बैठक : जन विश्वास संशोधन से व्यापार सुगमता को मिलेगा बढ़ावा, छोटे व्यापारियों को राहत
कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला : भू-राजनीतिक परिदृश्य में भारत की रणनीतिक स्थिति पर उठाए सवाल, जयराम बोले- देश ने गंवाया अपने राजनयिक नेतृत्व को साबित करने का अवसर