पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य की दिशा में बड़ा कदम : आरएसी में लगा मेगा सुपर स्पेशियलिटी हेल्थ कैंप, 400 से अधिक पुलिसकर्मियों और परिजनों का किया चेकअप

महिला दिवस के उपलक्ष्य में विशेष आयोजन

पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य की दिशा में बड़ा कदम : आरएसी में लगा मेगा सुपर स्पेशियलिटी हेल्थ कैंप, 400 से अधिक पुलिसकर्मियों और परिजनों का किया चेकअप

चैनपुरा स्थित 4th बटालियन आरएसी में पुलिसकर्मियों के लिए सुपर स्पेशिलिटी स्वास्थ्य शिविर आयोजित हुआ। डीजीपी राजीव कुमार शर्मा के निर्देश पर लगे शिविर में जेएनयू हॉस्पिटल के विशेषज्ञों ने परामर्श दिया। ब्लड शुगर, थायराइड, लिपिड प्रोफाइल सहित कई जांचें हुईं। महिला पुलिसकर्मियों के लिए सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग भी की गई। करीब 400 पुलिसकर्मी व परिजन लाभान्वित हुए।

जयपुर। महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा के निर्देशों की कड़ी में गुरुवार को जयपुर के चैनपुरा स्थित 4th बटालियन आरएसी में एक विशाल  सुपर स्पेशिलिटी चिकित्सा परामर्श एवं जांच शिविर' संपन्न हुआ, जिसमें 13वीं बटालियन आरएसी के कार्मिकों ने भी भाग लिया। पुलिस मुख्यालय में पूर्व में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में डीजीपी राजीव कुमार शर्मा और एडीजी आयोजना एवं कल्याण डॉ. प्रशाखा माथुर ने स्पष्ट किया था कि पुलिसकर्मियों की सेहत से कोई समझौता नहीं होगा। विशेष रूप से 40 वर्ष से अधिक आयु के कार्मिकों के लिए मासिक और वार्षिक स्वास्थ्य परीक्षण को अनिवार्य कर दिया गया है। इस पूरी प्रक्रिया की सघन मॉनिटरिंग और डेटा संकलन की जिम्मेदारी डॉ. सुनील पुनिया (नोडल अधिकारी, पुलिस मुख्यालय) को सौंपी गई है, ताकि हर जवान की सेहत का रिकॉर्ड डिजिटल रूप से सुरक्षित रहे।

महिला दिवस के उपलक्ष्य में विशेष आयोजन

पूर्व में जोधपुर, अजमेर और बीकानेर जिला मुख्यालयों में स्वास्थ्य परीक्षण कैम्प लगाए जा चुके है। महिला दिवस के उपलक्ष में गुरुवार 12 मार्च को जयपुर स्थित राजस्थान पुलिस अकादमी तथा 4th बटालियन आरएसी में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। चैनपुरा स्थित शिविर में जेएनयू सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल, जगतपुरा के विख्यात विशेषज्ञों ने अपनी सेवाएँ प्रदान कीं।

एक ही छत के नीचे सुपर स्पेशिलिटी परामर्श

Read More एडवोकेट और साधुओं की कार टकराई : बाउंसरों ने अधिवक्ता को पीटा, वीडियो बना रहे होमगार्ड जवान को गाड़ी में डाला; DELETE करने के बाद छोड़ा

जेएनयू हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित इस मेगा कैंप में गंभीर रोगों से लेकर सामान्य विकारों तक का गहन परीक्षण किया गया।

Read More डीजीपी की समीक्षा बैठक : जयपुर पुलिस मुख्यालय में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक शुरू, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने पर जोर

शिविर की मुख्य विशेषताएँ इस प्रकार रहीं

Read More पुलिस मुख्यालय में सम्मान और विदाई समारोह, तीन आईजी को डीजीपी डिस्क से किया सम्मानित

  • विशेषज्ञ परामर्श: डॉ. प्रकाश केसवानी (डायबिटोलोजिस्ट एवं इण्डोक्राईनोलोजिस्ट) सहित सर्जन, प्रसूति स्त्री रोग, हड्डी जोड़ प्रत्यारोपण, नेत्र रोग, ईएनटी, मनोरोग और जनरल फिजिशियन एवं फिजियोथेरेपी के विशेषज्ञों ने परामर्श दिया।
  •  निःशुल्क जाँचें: शिविर में लिपिड प्रोफाइल, थायराइड, ब्लड शुगर और हेपेटाइटिस-बी जैसी महत्वपूर्ण जाँचें की गईं।
  •  महिला स्वास्थ्य पर फोकस: महिला पुलिसकर्मियों और परिजनों के लिए सर्वाइकल कैंसर की विशेष निःशुल्क स्क्रीनिंग की गई।

 400 से अधिक पुलिस परिवार हुए लाभान्वित

अतिरिक्त निदेशक स्वास्थ्य और नोडल अधिकारी डॉ. सुनील पूनियां ने बताया कि इस शिविर में लगभग 400 से अधिक पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। डॉ. पूनियां ने कहा कि इस तरह के आयोजनों का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल में मानसिक तनाव को कम करना और उन्हें एक स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रोत्साहित करना है।

Tags: policemen

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भीषण गर्मी में परिंदों के दाना और पानी के लिए चलाया अभियान, सिटीपार्क में बांधे पंछियों के लिए 51 परिन्डे भीषण गर्मी में परिंदों के दाना और पानी के लिए चलाया अभियान, सिटीपार्क में बांधे पंछियों के लिए 51 परिन्डे
मानव समाज सेवा संस्थान राजस्थान, फ़िटयोग एवं जयपुर रनर्स क्लब द्वारा मानसरोवर स्थित सिटीपार्क में परिंदों के लिए 51 परिंडे...
पंजाब के मुख्यमंत्री पर नशे से जुड़े आरोप लगना दुर्भाग्यपूर्ण : विधानसभा में नशे में पहुंचे थे मान, कांग्रेस सांसद तिवारी ने मांगा आरोपों पर जवाब
फिर एलन कोचिंग स्टूडेंट की मौत, 3 मई को था एग्जाम
आधुनिक तकनीक से सशक्त हो रहा राजस्थान का किसान, मुख्यमंत्री ने कहा- कृषि क्षेत्र में हो रहा यह परिवर्तन विकसित प्रदेश की मजबूत नींव तैयार कर रहा
नए कलेवर में श्याम मसाला : प्रीति जिंटा बनीं ब्रांड एम्बेसडर, देशभर में विस्तार की तैयारी
देश का पहला बैरियर रहित टोल सिस्टम शुरू : ऑटोमैटिक तरीके से होगी नम्बर प्लेट की पहचान, गडकरी ने कहा- सफर होगा तेज और आसान
उपभोक्ताओं की सेहत की सुरक्षा के लिए बड़ी कार्रवाई : खाद्य सुरक्षा मानदंडों के उल्लंघन पर ई-कॉमर्स पर 6 लाख का जुर्माना, उपभोक्ता की शिकायतों के बाद उठाया कदम