सीकर में एसीबी की बड़ी कार्रवाई : 13 लाख की रिश्वत लेते ईडी का हेड कॉस्टेबल गिरफ्तार, मांगे थे 15 लाख रुपए

अब 13 लाख रुपए लेने के लिए चंडीगढ़ से सीकर आया था

सीकर में एसीबी की बड़ी कार्रवाई : 13 लाख की रिश्वत लेते ईडी का हेड कॉस्टेबल गिरफ्तार, मांगे थे 15 लाख रुपए

हेड कांस्टेबल उत्तम पांडे 13 लाख रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार। वह चंडीगढ़ में तैनात और सीआरपीएफ से डेपुटेशन पर है। सीए से 15 लाख की मांग कर चुका था, 2 लाख पहले ले चुका था। अशोका होटल के बाहर जाल बिछाकर एसीबी ने आरोपी को दबोचा।

जयपुर/सीकर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की जयपुर टीम ने सीकर में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के एक हेड कांस्टेबल को 13 लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के आवास और अन्य ठिकानों पर तलाशी की जा रही है। टीम ने यह कार्रवाई कल्याण सर्किल पर अशोका होटल में की। गिरफ्तार हेड कांस्टेबल का नाम उत्तम पांडे है। वह फिलहाल चंडीगढ़ में तैनात है और मूल रूप से अयोध्या का रहने वाला है। उसका मूल विभाग सीआरपीएफ है और ईडी में डेपुटेशन पर है। एसीबी उससे पूछताछ कर रही है। उत्तम पांडे ने पीड़ित से 15 लाख की डिमांड की थी। वह 2 लाख रुपए पहले ही ले चुका था और अब 13 लाख रुपए लेने के लिए चंडीगढ़ से सीकर आया था।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित एक सीए है। उसने हिमाचल प्रदेश की एक कंपनी के लिए काम किया था। वह मनी लॉर्डिंग के मामले में फंस गई थी। उस कंपनी में सीए के माध्यम से लेनदेन की गई थी। कंपनी के खिलाफ ईडी के चंडीगढ़ कार्यालय में जांच चल रही है। इस वजह से सीए को आरोपी हेड कांस्टेबल लगातार धमकियां दे रहा था कि आरोपी बना दूंगा, पैसा दो। आरोपी हेड कांस्टेबल उसे खुद को ईडी में बड़ा अधिकारी बताया। इस पर पीड़ित सीए ने दो लाख रुपए तो पहले ही दे दिए। इसके बाद जयपुर एसीबी में शिकायत की। हेड कांस्टेबल को पकड़ने के लिए एसीबी ने डीजी गोविन्द गुता और एडीजी स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन तथा डीआईजी अनिल कयाल के पर्यवेक्षण में पूरा जाल बिछाया। डीजी गुप्ता के अनुसार शिकायत का सत्यापन होने पर एसीबी ने पीड़ित को 11 लाख रुपए के डमी नोट दिए। पीड़ित शनिवार को सुबह 13 लाख रुपए देने के लिए आया, उसमें से 11 लाख डमी नोट और बाकी 2 लाख असली थे। हेड कांस्टेबल ने होटल के बाहर रिश्वत ली। रिश्वतत लेकर वह जैसे ही अंदर जाने लगा तो एसीबी ने उसे दबोच लिया।

Tags: arrested

Post Comment

Comment List

Latest News

संशोधन विधेयक सांसदों को उपलब्ध न कराना लोकतंत्र का मजाक : यह सरकार की मनमानी, जयराम ने कहा- सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाने की विपक्ष की जायज मांग को किया खारिज संशोधन विधेयक सांसदों को उपलब्ध न कराना लोकतंत्र का मजाक : यह सरकार की मनमानी, जयराम ने कहा- सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाने की विपक्ष की जायज मांग को किया खारिज
कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि 16 अप्रैल से शुरू हो रही संसद बैठक...
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री स्टार्मर ने लेबनान पर इजरायली हमलों को रोकने का किया आह्वान : तत्काल युद्धविराम की मांग, बोले- इजराइल के हमले गलत
अखिलेश यादव ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को अर्पित की श्रद्धांजलि : नोएडा की घटना के लिए राज्य सरकार को ठहराया जिम्मेदार, सत्ता परिर्वतन की मांग
पति को पत्नी के प्रेमी ने दी जान से मारने की धमकी, कहा- तेरा काल हूं, जहां मिलेगा वहीं खत्म
अंबेडकर जयंती पर मायावती का नमन : गरीबों, वंचितों और शोषितों के अधिकारों की रक्षा में बीता जीवन, कहा- देश में करोड़ों लोगबेरोजगारी, जातिवाद और शोषण की समस्याओं से जूझ रहे
अमेरिकी-इजरायली हमले में ईरान को लगभग 270 अरब डॉलर का नुकसान : रिपोर्ट
बदमाश ने गर्भवती महिला के अलावा एक और महिला के साथ की थी छेड़छाड़, आरोपी को पकड़ने के लिए टीम ग्वालियर रवाना