गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप

केंद्र सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया

गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप

गोविंद सिंह डोटासरा और टीकाराम जूली ने एलपीजी सिलेंडर कीमतों में बढ़ोतरी पर केंद्र सरकार की आलोचना। उन्होंने कहा कि महंगाई से आमजन और छोटे व्यवसाय प्रभावित हो रहे। कांग्रेस ने 12-13 मार्च को प्रदेशभर के जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा करते हुए कीमतें घटाने और आपूर्ति बहाल करने की मांग।

जयपुर। पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने पीसीसी मुख्यालय पर मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने घरेलू और कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडरों की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी को आम जनता पर आर्थिक हमला करार देते हुए केंद्र सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया।

डोटासरा ने कहा कि मध्य पूर्व में चल रहे तनाव और युद्ध जैसे हालात के बावजूद केंद्र सरकार की विफल विदेश नीति के कारण गैस की आपूर्ति प्रभावित हुई है। घरेलू सिलेंडर पर 60-80 रुपए की बढ़ोतरी हुई है, जबकि कमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई लगभग ठप पड़ गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कालाबाजारी चरम पर है और कमर्शियल सिलेंडर 3000 रुपये तक में बिक रहे हैं, जिससे होटल, रेस्तरां, शादियां और छोटे व्यवसाय प्रभावित हो रहे हैं। डोटासरा ने कहा कि मोदी सरकार जनता की रसोई को महंगा करके अपनी विफलताएं छिपा रही है। पिछली कांग्रेस सरकार ने अंतरराष्ट्रीय दबाव के बावजूद सिलेंडर 500 रुपए में उपलब्ध कराया था, लेकिन अब जनता को राहत देने के बजाय बोझ बढ़ाया जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि यह महंगाई का चेन रिएक्शन है, जो अन्य वस्तुओं की कीमतों को भी प्रभावित करेगा। उन्होंने सवाल उठाया कि जब राज्य सरकार सब्सिडी दे सकती है, तो केंद्र क्यों जनता पर बोझ डाल रही है। जूली ने घोषणा की कि कांग्रेस 12 और 13 मार्च को प्रदेश भर के जिला मुख्यालयों पर बड़े विरोध प्रदर्शन करेगी। गोविंद डोटासरा के नेतृत्व में कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे और चूल्हा-सिलेंडर जैसे प्रतीकों से सरकार का पुतला दहन कर विरोध जताएंगे। दोनों नेताओं ने मांग की कि केंद्र तत्काल कीमतें घटाए, कमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई बहाल करे और राज्य सरकार प्रभावित परिवारों को अतिरिक्त सब्सिडी दे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के साथ खड़ी है और महंगाई के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय आंदोलन में महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत नींव : वह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत, खड़गे बोले- जेल जाने के बावजूद राजनीतिक उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर रही अडिग कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय आंदोलन में महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत नींव : वह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत, खड़गे बोले- जेल जाने के बावजूद राजनीतिक उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर रही अडिग
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कस्तूरबा गांधी की जयंती पर उन्हें महिला सशक्तिकरण की मजबूत नींव और प्रेरणा का प्रतीक...
अशोक गहलोत का भाजपा पर हमला : झांसा देने वालों को माफ नहीं करेगी राजस्थान की जनता, कहा- कांग्रेस की योजनाओं को किया कमजोर
व्यापार राजस्थान सेमिनार शुरू : देशभर के ऑटो मोबाइल डीलर्स हुए शामिल, विशेषज्ञ के साथ हो रहा मंथन
कृषि की पैदावार बढ़ाना और लागत कम करना समय की आवश्यकता : एकीकृत कृषि प्रणाली अपनाएं किसान, शिवराज ने कहा- इंटीग्रेटेड फार्मिंग मॉडल को अपनाने पर 2 लाख की कर सकते है आमदनी
अशोक गहलोत ने किया अखिलेश के बयान का समर्थन : भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा- मुखिया दौरों में व्यस्त
राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड की 9वीं बैठक : जन विश्वास संशोधन से व्यापार सुगमता को मिलेगा बढ़ावा, छोटे व्यापारियों को राहत
कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला : भू-राजनीतिक परिदृश्य में भारत की रणनीतिक स्थिति पर उठाए सवाल, जयराम बोले- देश ने गंवाया अपने राजनयिक नेतृत्व को साबित करने का अवसर