मणिपुर में अपराध को लेकर अभियान : सुरक्षा बलों की ने 4 उग्रवादियों को किया गिरफ्तार, हथियार और गोला-बारूद बरामद

अपराध को लेकर जागरूकता अभियान चलाया

मणिपुर में अपराध को लेकर अभियान : सुरक्षा बलों की ने 4 उग्रवादियों को किया गिरफ्तार, हथियार और गोला-बारूद बरामद

सुरक्षा बलों ने मणिपुर में अलग-अलग अभियानों में चार उग्रवादी गिरफ्तार। उनके पास से पिस्तौल, राइफल, कारतूस, आईईडी और सेना वर्दी बरामद। बिष्णुपुर में हथियारों का जखीरा भी मिला। इसी बीच, याओशांग महोत्सव के दौरान पुलिस ने महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध रोकने और जागरूकता बढ़ाने के लिए अभियान।

इंफाल। सुरक्षा बलों ने मणिपुर में विभिन्न अभियान के दौरान अलग-अलग संगठनों से जुड़े चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, मणिपुर पुलिस ने चल रहे याओशांग महोत्सव के दौरान महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराध को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को इंफाल पूर्व जिले के पोरोमपट थाना क्षेत्र के तहत गलत कामों में शामिल होने के आरोप में एक उग्रवादी को उसके घर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति के एक साथी को भी खुरई इलाके से पकड़ा गया। उसके पास से एक नौ एमएम का पिस्तौल और एक मैगजीन बरामद हुई। सुरक्षा बलों ने उनके पास से दो मोबाइल फोन और एक आधार कार्ड भी जब्त किया। उसी दिन एक अन्य अभियान में सुरक्षा बलों ने इंफाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से एक और उग्रवादी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान, एक मोबाइल फोन, एक पावर बैंक और कपड़ों से भरा एक बैग जब्त किया गया। सुरक्षा बलों ने बिष्णुपुर जिले के केबुल लामजाओ थाना के तहत इथिंग खोला खेल मैदान से अलग-अलग संगठनों से जुड़े दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया।

पकड़े गये आरोपियों के खुलासे के आधार पर सुरक्षा बलों ने इथिंग खेल मैदान के पास तकमू झील के किनारे से हथियारों और विस्फोटकों का जखीरा बरामद किया। बरामद वस्तुओं में एक एचके-33 राइफल, एक मैगजीन और 38  कारतूस, 3 शक्तिशाली विस्फोटक उपकरण (आईईडी) , एक ऑलिव ग्रीन टी-शर्ट और सेना की वर्दी जैसे कपड़े शामिल है। इस बीच मणिपुर पुलिस ने चल रहे याओशांग महोत्सव के दौरान इंफाल पश्चिम जिले के तकयेल खोंगबल में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराध को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। यह कार्यक्रम चल रहे जन जागरूकता अभियान का हिस्सा था, जिसका मकसद लोगों को महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध के बारे शिक्षित करना था, खासकर याओशांग महोत्सव के दौरान और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए बचाव के तरीकों पर रोशनी डालना था।

Tags: arrested

Post Comment

Comment List

Latest News

संशोधन विधेयक सांसदों को उपलब्ध न कराना लोकतंत्र का मजाक : यह सरकार की मनमानी, जयराम ने कहा- सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाने की विपक्ष की जायज मांग को किया खारिज संशोधन विधेयक सांसदों को उपलब्ध न कराना लोकतंत्र का मजाक : यह सरकार की मनमानी, जयराम ने कहा- सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाने की विपक्ष की जायज मांग को किया खारिज
कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि 16 अप्रैल से शुरू हो रही संसद बैठक...
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री स्टार्मर ने लेबनान पर इजरायली हमलों को रोकने का किया आह्वान : तत्काल युद्धविराम की मांग, बोले- इजराइल के हमले गलत
अखिलेश यादव ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को अर्पित की श्रद्धांजलि : नोएडा की घटना के लिए राज्य सरकार को ठहराया जिम्मेदार, सत्ता परिर्वतन की मांग
पति को पत्नी के प्रेमी ने दी जान से मारने की धमकी, कहा- तेरा काल हूं, जहां मिलेगा वहीं खत्म
अंबेडकर जयंती पर मायावती का नमन : गरीबों, वंचितों और शोषितों के अधिकारों की रक्षा में बीता जीवन, कहा- देश में करोड़ों लोगबेरोजगारी, जातिवाद और शोषण की समस्याओं से जूझ रहे
अमेरिकी-इजरायली हमले में ईरान को लगभग 270 अरब डॉलर का नुकसान : रिपोर्ट
बदमाश ने गर्भवती महिला के अलावा एक और महिला के साथ की थी छेड़छाड़, आरोपी को पकड़ने के लिए टीम ग्वालियर रवाना