एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप

ठोस कार्ययोजना बनाई जाएगी

एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप

एमआई रोड व्यापार मंडल की बैठक में बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए रोडमैप बनाने का निर्णय। पार्किंग, साफ-सफाई, एकतरफा यातायात, फुटपाथ और नालियों की समस्याएं प्राथमिकता से सुलझाई। क्षेत्र को तीन हिस्सों में बांटकर व्यापारियों की शिकायतें ली जाएंगी।

जयपुर। एमआई रोड व्यापार मंडल की कार्यकारिणी एवं पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें बाजार से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए व्यापक रोडमैप तैयार करने का निर्णय लिया गया। बैठक में तय किया गया कि पार्किंग व्यवस्था, साफ-सफाई, एकतरफा यातायात, कचरा डिपो, टूटे हुए फुटपाथ तथा नालियों की सफाई जैसी समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कार्ययोजना बनाई जाएगी।

व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि एमआई रोड क्षेत्र को तीन हिस्सों में विभाजित कर समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इसके अंतर्गत अजमेरी गेट से पांच बत्ती, पांच बत्ती से गवर्नमेंट हॉस्टल तथा गवर्नमेंट हॉस्टल से खासा कोठी तक के क्षेत्र में आने वाले सभी व्यापारियों की समस्याओं को सुना जाएगा और उन्हें लिखित रूप में संकलित किया जाएगा, ताकि संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर शीघ्र समाधान कराया जा सके।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन समारोह 18 मार्च को आयोजित किया जाएगा, जिसमें बाजार के व्यापारी आपसी संवाद और सौहार्द को बढ़ावा देंगे।

बैठक में व्यापार मंडल के अध्यक्ष एच.एस. पाली, महामंत्री सुरेश सैनी, कोषाध्यक्ष राजेश आहुजा, अजय अग्रवाल, मोहनलाल कुमावत, सुरेंद्र गुप्ता, विनय अग्रवाल, आशीष नागर, सतीश भाटिया, राजेश मोदी, आशीष जयपुरिया, अमोद अरोड़ा, चंद्रप्रकाश सेन, संजय शर्मा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Read More सरकार से करूंगा निवेदन : एसआई भर्ती पर अपील ना करे, किरोड़ीलाल बोले- कोर्ट के फैसले का व्यक्तिगत रूप से करता हूं स्वागत

Post Comment

Comment List

Latest News

कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय आंदोलन में महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत नींव : वह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत, खड़गे बोले- जेल जाने के बावजूद राजनीतिक उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर रही अडिग कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय आंदोलन में महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत नींव : वह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत, खड़गे बोले- जेल जाने के बावजूद राजनीतिक उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर रही अडिग
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कस्तूरबा गांधी की जयंती पर उन्हें महिला सशक्तिकरण की मजबूत नींव और प्रेरणा का प्रतीक...
अशोक गहलोत का भाजपा पर हमला : झांसा देने वालों को माफ नहीं करेगी राजस्थान की जनता, कहा- कांग्रेस की योजनाओं को किया कमजोर
व्यापार राजस्थान सेमिनार शुरू : देशभर के ऑटो मोबाइल डीलर्स हुए शामिल, विशेषज्ञ के साथ हो रहा मंथन
कृषि की पैदावार बढ़ाना और लागत कम करना समय की आवश्यकता : एकीकृत कृषि प्रणाली अपनाएं किसान, शिवराज ने कहा- इंटीग्रेटेड फार्मिंग मॉडल को अपनाने पर 2 लाख की कर सकते है आमदनी
अशोक गहलोत ने किया अखिलेश के बयान का समर्थन : भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा- मुखिया दौरों में व्यस्त
राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड की 9वीं बैठक : जन विश्वास संशोधन से व्यापार सुगमता को मिलेगा बढ़ावा, छोटे व्यापारियों को राहत
कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला : भू-राजनीतिक परिदृश्य में भारत की रणनीतिक स्थिति पर उठाए सवाल, जयराम बोले- देश ने गंवाया अपने राजनयिक नेतृत्व को साबित करने का अवसर