जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग

पुलिस ने सिविल डिफेंस टीम बुलाई 

जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग

खोह नागोरियान में आमेर निवासी 35 वर्षीय सौम्या मीना 100 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़कर कूदने की धमकी देने लगी। नगर निगम कर्मचारियों को सस्पेंड करने की मांग। सूचना पर पुलिस और सिविल डिफेंस टीम मौके पर, नीचे सुरक्षा जाल लगाया। समझाइश कर महिला को नीचे उतारने का प्रयास जारी।

जयपुर। खोह नागोरियान इलाके में गुरुवार दोपहर एक बड़ा हंगामा मचा, जब आमेर निवासी 35 वर्षीय सौम्या मीना ने इंदिरा गांधीनगर सेक्टर-6 स्थित 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़कर छलांग लगाने की धमकी दी। महिला ने नगर निगम के उन कर्मचारियों को सस्पेंड करने की मांग की, जिन्होंने करीब एक महीने पहले उसके घर के बाहर अतिक्रमण हटाने के नाम पर कार्रवाई की थी।

सूचना मिलते ही खोह नागोरियान थाना पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश शुरू की, लेकिन सौम्या अपनी मांग पर अड़ी रही। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने सिविल डिफेंस टीम बुलाई और सुरक्षा के लिए नीचे जाल बिछवाया। भीड़ जुट गई और पूरा इलाका हाई अलर्ट पर आ गया। पुलिस ने बताया कि सौम्या ने बताया कि नगर निगम की कार्रवाई के दौरान उसके साथ गलत व्यवहार हुआ था, जिसके विरोध में वह यह कदम उठा रही है। उसकी मांग पूरी होने पर ही वह टंकी से नीचे उतरने को तैयार होगी। पुलिस की कोशिशों से स्थिति को संभालने का प्रयास जारी है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को परमाणु शर्तों पर समझौता न करने पर नौसैनिक नाकेबंदी और आर्थिक दबाव बढ़ाने की...
नवीन पटनायक का केंद्र पर हमला : सरकार सशक्तिकरण के लिए कोई ठोस कदम उठाने में रही नाकाम, महिलाओं के मुद्दों पर ‘मगरमच्छ के आंसू’ बहाने का लगाया आरोप
जयपुर में नींबू के दाम आसमान पर : थोक ₹90-120, खुदरा ₹200-400 प्रति किलो
राष्ट्रीय बीज निगम जयपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक बने नानूराम यादव, अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक
गर्मी में बढ़ी धानी और सिका चना की मांग, कीमतों में उछाल
लद्दाख का विकास स्थानीय हितों के अनुरूप हो : राहुल गांधी का आरोप, बोले-लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का हो रहा प्रयास 
देवनानी ने बुद्ध पूर्णिमा व श्रमिक दिवस पर दी शुभकामनाएं, कहा- उनका योगदान आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण