जयपुर पुलिस आयुक्तालय की बड़ी कार्रवाई : 4 ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, एमडी व चरस समेत नकदी और कारें जब्त

अभिजीत सिंह के सुपरविजन में यह कार्रवाई की

जयपुर पुलिस आयुक्तालय की बड़ी कार्रवाई : 4 ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, एमडी व चरस समेत नकदी और कारें जब्त

सीएसटी टीम की अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई। ऑपरेशन में 4 तस्कर गिरफ्तार। आरोपियों से 29.85 ग्राम एमडी, 8.94 ग्राम चरस, 1,43,000 रुपये नकद बरामद। 2 कारें भी जब्त। पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल के मार्गदर्शन में कार्रवाई।

जयपुर। सी.एस.टी. की टीम ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना विधाधर नगर और चित्रकूट क्षेत्र में संयुक्त ऑपरेशन कर चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 29.85 ग्राम एमडी, 8.94 ग्राम चरस, 1,43,000 रुपये नकद तथा दो कारें जब्त की गई हैं। पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल के मार्गदर्शन, विशेष पुलिस आयुक्त (ऑपरेशन्स)  राहुल प्रकाश के निर्देशन तथा पुलिस उपायुक्त (अपराध) अभिजीत सिंह के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई।

प्रथम कार्रवाई: थाना विधाधर नगर क्षेत्र

सीएसटी को सूचना मिली थी कि अम्बाबाड़ी क्षेत्र में एक लाल रंग की कार (RJ 14 ZC 9991) में संदिग्ध गतिविधियां हो रही हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने प्रकाश सैनी (40) निवासी गोपाल वाटिका कॉलोनी, बैनाड़ रोड, जयपुर को गिरफ्तार किया।

बरामदगी:

Read More राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में हिन्दी कार्यशाला : हिंदी और संस्कृत के अन्तः सम्बन्ध विषय पर व्याख्यान किया प्रस्तुत, प्रतिभागियों को भाषा के गहन अध्ययन तथा उसके महत्व को समझने का मिला अवसर

26.18 ग्राम एमडी

Read More आयुर्वेदिक चिकित्सालय में लगेगी दांतों के उपचार की नई आधुनिक मशीन, मरीजों को मिलेगा आयुर्वेद का इलाज

1,43,000 रुपये नकद

Read More ट्रंप ने ईरान युद्ध की उपलब्धियों का किया बखान : पीछे हट रहा ईरान, बोले - अब क्यूबा की बारी

05 मोबाइल फोन

वॉकी-टॉकी सेट

चेक बुक एटीएम/क्रेडिट कार्ड

कार Hyundai Xcent

इस संबंध में थाना विधाधर नगर में प्रकरण संख्या 68/2026 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

द्वितीय कार्रवाई: थाना चित्रकूट क्षेत्र

चित्रकूट क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ तस्करी की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया:

गोतेश जाटोलिया (32), निवासी उल्लूपुरा, जिला दौसा हाल हस्तिनापुर बी, जयपुर

कामरान हुसैन (38), निवासी नेमी नगर, वैशाली नगर, जयपुर

आशीष जिन्दल (27), निवासी शिव कॉलोनी, मोती नगर पश्चिम, हाल सेक्टर 5, चित्रकूट, जयपुर

बरामदगी:

3.67 ग्राम एमडी

8.94 ग्राम चरस

कार Maruti Suzuki Swift

इस संबंध में थाना चित्रकूट में प्रकरण संख्या 89/2026 धारा 8/20, 22 एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Tags: arrested

Post Comment

Comment List

Latest News

हरियाणा में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला : कांच का गिलास तोड़कर आंख में मारा, आंख में लगी गंभीर चोट हरियाणा में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला : कांच का गिलास तोड़कर आंख में मारा, आंख में लगी गंभीर चोट
भाजपा नेता व पार्षद रजनी गर्ग के पति सुरेंद्र गर्ग पर कार्यालय में जानलेवा हमला हुआ, जिसमें उनकी आंख गंभीर...
भाजपा के 47वां स्थापना दिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम : कार्यकर्ता घरों पर लगाएंगे पार्टी का झंडा, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का होगा सम्मान
एसआईआर के नाम पर लोकतंत्र का बनाया मजाक : ममता बनर्जी ने गृहमंत्री को दी खुली चुनौती, कहा- खुद आकर देखें किस तरह लोगों से छीना मतदान का अधिकार
मानसून-2026 के पौधारोपण लक्ष्य पर भजनलाल शर्मा की समीक्षा बैठक : अधिकारयों को दिए विस्तृत कार्ययोजना बनाने के निर्देश, कहा-  हरित क्षेत्र का विस्तार और पर्यावरण संरक्षण सरकार की प्राथमिकता
एसआई भर्ती रहेगी रद्द : हाईकोर्ट ने एकलपीठ के आदेश को सही माना, आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ भी स्वप्रेरित प्रसंज्ञान समाप्त
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर आरोप : चीनी कैमरों की निगरानी से लोगों को जोखिम में डाल रही सरकार, बोले- यह भारत को अंधेरे में रखने की साजिश
भाजपा एससी मोर्चा की बैठक में संगठन मजबूती पर जोर, मदन राठौड़ बोले- समाज में जागरूकता और शांति जरूरी